{"_id":"6717de19cbadfa5c520d4e31","slug":"trying-to-steal-donation-box-from-temple-priest-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-131707-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंदिर से दानपात्र चोरी करने की कोशिश, पुजारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंदिर से दानपात्र चोरी करने की कोशिश, पुजारी घायल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चोरों ने सोमवार की रात शहर के प्रसिद्ध जंगली नाथ मंदिर में घुसकर दानपात्र चुराने की कोशिश की। आहट सुनकर जागे मंदिर के पुजारी ने चोरों का पीछा किया। इस पर एक चोर ने त्रिशूल से हमलाकर पुजारी को घायल दिया। पुजारी ने घायल हालत में ही एक आरोपी को पकड़ लिया, अन्य भाग गए। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। चोर ई-रिक्शा से आए थे।
जंगली नाथ मंदिर में रोजाना सैकड़ों भक्तों का आना-जाना रहता है। मंदिर में एक दान पात्र है, इसमें भक्त दान-दक्षिणा डालते हैं। मंदिर की देखरेख के लिए पुजारी भी है। मंगलवार की अलसुबह साढ़े तीन बजे मंदिर का गेट खुला देख एक चोर अंदर दाखिल हुआ, जबकि तीन बाहर खड़े रहे। चोर ई-रिक्शा से आए थे।
पुजारी मुनुवा अवस्थी ने बताया कि चोरों ने भगवान शनि देव मंदिर के कपाट खोले और दान पात्र से रुपये और सिक्के निकाल लिए। चोर त्रिशूल और घंटी उतारने लगे, इसी दौरान आहट पर वह जाग गए। चोरों को पकड़ने के लिए पुजारी दौड़े तो एक आरोपी ने त्रिशूल से हमला कर दिया। उधर, शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जाग गए। पुजारी ने इस दौरान एक चोर भी दबोच लिया। पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नाबालिग हैं। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।