फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tricolour in every hand, patriotic slogans echoed on the streets

Lakhimpur Kheri News: हर हाथ में तिरंगा, सड़कों पर गूंजे देशभक्ति के नारे

Tue, 11 Aug 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tricolour in every hand, patriotic slogans echoed on the streets
तिरंगा रैली में शामिल लोगों का हुज़ूम। संवाद
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को शहर की सड़कों पर हर हाथ में तिरंगा नजर आया और देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलक्ट्रेट परिसर से निकली तिरंगा यात्रा सौजन्या चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, घंटाघर, जीआईसी और लोहिया भवन चौराहा होते हुए शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) पहुंची। यहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अन्य लोग शामिल हुए। डीएम अंजनी कुमार सिंह, विधायक योगेश वर्मा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, सीडीओ अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम चालु वराजु आर, बीएसए प्रवीण तिवारी, डीआईओएस विनोद मिश्रा और ईओ संजय कुमार समेत तमाम अधिकारी-कर्मचारी भी यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

कस्बों में भी निकलीं तिरंगा यात्राएं

मोहम्मदी। कस्बे में तिरंगा यात्रा बरवर मार्ग से मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए शुक्लापुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंची। स्कूल के बच्चों ने इसमें भाग लिया। प्रतिमा के पास जलभराव और कीचड़ होने से स्कूली बच्चों को दिक्कत हुई। यात्रा का नेतृत्व विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार वाजपेई ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मैगलगंज। नवीन गल्ला मंडी से निकली तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के बीच यात्रा पूरे कस्बे से गुजरी। इसमें मंडल प्रभारी मुकेश पाडे, मंडल संयोजक कमलाकांत दीक्षित, मंडल महामंत्री अनिल राठौर, मंडल अध्यक्ष राममोहन गुप्ता, गन्ना समिति चेयरमैन राजेंद्र मिश्र, अखिलेश मिश्र, नरेंद्र मिश्रा शामिल हुए। संवाद
बेहजम। गौरीशंकर मंदिर परिसर से निकली तिरंगा यात्रा निबाबा गौरीशंकर मंदिर से कस्बे का भ्रमण करते हुए बालाजी मंदिर लखनापुर पहुंची। यहां राष्ट्रगीत और देशभक्ति के जयकारे गूंजे। भाजपा मंडल अध्यक्ष करुणा कांत शुक्ला, सुघरे सिंह, अनूप अवस्थी, मुरारी रस्तोगी और छोटू सिंह ने भाग लिया। संवाद
फत्तेपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आंबेडकर पार्क से संगीतमय बाइक यात्रा निकाली गई। विभाजन विभीषिका को याद करते हुए देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। देशभक्ति गीतों के बीच भाजपा जिला मंत्री अमित सिंह ने झंडी दिखाकर यात्रा रवाना की। संवाद
-----------
अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए की चर्चा
बिजुआ। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भाजपा ने मंगलवार को ब्लॉक सभागार में विधायक अमन गिरि ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर बैठक की। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की योजना पर चर्चा हुई। 15 अगस्त को गोला नगर में प्रस्तावित भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। संवाद
----------
तिरंगे की रंगोलियों से सजा युवराज दत्त महाविद्यालय

लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने तिरंगे की रंगोलियां बनाईं।
निर्णायक मंडल में प्रो. विशाल द्विवेदी, प्रो. ज्योति पंत और डॉ. सौरभ वर्मा शामिल रहे। निर्णायकों ने रचनात्मकता, रंग संयोजन और विषयवस्तु के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल ने अभियान को राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना मजबूत करने वाला प्रयास बताया और प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संवाद
----------
जीआईसी में प्रतियोगिताओं में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
लखीमपुर खीरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने किया। जिला पर्यटन अधिकारी व सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद संजय सिंह भंडारी, जिला नोडल अधिकारी देवेंद्र कुमार निगम और प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल लाखुन खीरी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे समेत सभी शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
---------
कल शाम सजेगा म्यूजिक नाइट शो-खीरी की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, तैयारी अंतिम चरण में

लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 अगस्त की शाम शहर के रोडवेज परिसर में पहली बार भव्य म्यूजिक नाइट शो होगा। सीडीओ अभिषेक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों से होगी। इसके बाद जिले के स्थानीय कलाकार और उभरती प्रतिभाएं संगीत, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। सीडीओ ने लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह से कार्यक्रम से पहले स्थल खाली करने को कहा, ताकि मंच, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, ध्वनि और अन्य तैयारियां पूरी की जा सकें। प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के साथ स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करना है।
------------
एसएसबी ने मनाया ‘वंदे मातरम’ का 150वां गौरवशाली वर्ष

पलियाकलां। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 39वीं वाहिनी एसएसबी पलिया ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। वाहिनी मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों और बल कर्मियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन किया।

कार्यवाहक कमांडेंट माधब चंद्र घोष ने गीत के ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे देशवासियों में राष्ट्रप्रेम जगाने वाला प्रेरणास्रोत बताया।

तिरंगा रैली में शामिल लोगों का हुज़ूम। संवाद

तिरंगा रैली में शामिल लोगों का हुज़ूम। संवाद

तिरंगा रैली में शामिल लोगों का हुज़ूम। संवाद

तिरंगा रैली में शामिल लोगों का हुज़ूम। संवाद

तिरंगा रैली में शामिल लोगों का हुज़ूम। संवाद

तिरंगा रैली में शामिल लोगों का हुज़ूम। संवाद

तिरंगा रैली में शामिल लोगों का हुज़ूम। संवाद

तिरंगा रैली में शामिल लोगों का हुज़ूम। संवाद

तिरंगा रैली में शामिल लोगों का हुज़ूम। संवाद

तिरंगा रैली में शामिल लोगों का हुज़ूम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed