फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traders submitted a memorandum regarding electricity problems

Lakhimpur Kheri News: विद्युत समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

Thu, 17 Jul 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Traders submitted a memorandum regarding electricity problems
पलिया तहसील में एसडीएम को विद्युत समस्या के बारे में बताते व्यापारी। संवाद
पलियाकलां। नगर व्यापार मंडल पलिया द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी के साथ तहसील पहुंचकर ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। ज्ञापन में मांगें न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


दिए ज्ञापन में कहा गया है कि पलिया में आए दिन फाॅल्ट का बहाना बनाकर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे लोग परेशान होते हैं। पलिया में कई ट्रांसफाॅर्मर पुराने हो गए हैं। खराब होने के चलते आए दिन फाॅल्ट आते रहते हैं। अतिरिक्त ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था जरूरी है। पलिया नगरीय क्षेत्र के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति होने व रोस्टर के साथ शहरी क्षेत्र की बिजली देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि पलिया क्षेत्र को ग्रामीण क्षेत्र घोषित किया जा चुका है, लेकिन बिल शहरी क्षेत्र की दरों का वसूला जा रहा है। जब से ठेके की व्यवस्था हुई है तब से मनमाने ढंग से अधिक लोड दिखाकर बिल की अवैध वसूली की जा रही है और वायरिंग में गड़बड़ बताकर उपभोक्ता को टरकाया जा रहा है। स्मार्ट मीटर जो लगाए गए हैं उनमें पुराने मीटरों की उपेक्षा दो से तीन गुना अधिक बिल वृद्धि होकर आ रहा है जिसको सुधरवाने के लिए उपभोक्ताओं को परेशानियां आ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया जेई पर आरोप लगाया कि वह फोन नहीं उठाते हैं। अगर उठा भी लेते हैं तो कहते हैं कि मैंने कोई ठेका नहीं ले रखा है, लाइनमैन से संपर्क करो। मामले में त्वरित कार्रवाई न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री जसवीर फ्लोरा, कोषाध्यक्ष श्याम आनंद, जिला महामंत्री अमित महाजन, जसपाल सिंह गहोनिया, गौरव अग्रवाल, राजेश कुमार, मनीष अरोड़ा, फहीम, अनूप गुप्ता, रमेश बाजपेई, श्रीकृष्ण सिंघल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed