{"_id":"69ff8998c4bd451da4065dbf","slug":"tractor-trolley-involved-in-illegal-mining-seized-in-raid-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174735-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छापा मारकर अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छापा मारकर अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ीं
Sun, 10 May 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चफंदी में शुक्रवार रात ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और खनन विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध खनन में लिप्त चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर कोई जेसीबी नहीं मिली, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि रात में बड़े पैमाने पर जेसीबी से खनन किया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले किसी ने अवैध खनन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। ग्रामीणों के अनुसार, बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिन-रात दौड़ रही थीं, लेकिन चौकी पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी।
शुक्रवार रात जेसीबी चलने की आवाज सुनाई देने और खनन की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस और खनन विभाग में हड़कंप मच गया। खनन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ देर रात मौके पर पहुंचे। इस दौरान कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी मिलीं। पुलिस को आता देख खनन में लिप्त लोग मौके से भाग गए। उधर, ओयल क्षेत्र में भी रात में अवैध खनन की सूचना पर टीम पहुंची, लेकिन वहां कोई वाहन नहीं मिला।
विज्ञापन
खनन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर चफंदी गांव से चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़कर पुलिस की सुपुर्दगी में दी गई हैं। चौकी प्रभारी आदित्य मौर्य ने बताया कि खनन में लिप्त चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौके पर मिली थीं, जिन पर खनन विभाग ने कार्रवाई की है। संवाद