{"_id":"69fb8795e4a3f04aee06121e","slug":"tracks-are-being-cut-repeatedly-responsible-people-are-unaware-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174349-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बार-बार कट रही पटरी, जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बार-बार कट रही पटरी, जिम्मेदार बेखबर
Wed, 06 May 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 06 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सहुआपुर गांव के पास कटी सड़क की पटरी।संवाद
ममरी। सहुआपुर क्षेत्र में नहर की पटरी कटने से राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों की तरफ से पालतू पशुओं को नहर में उतारने के लिए पटरी काटे जाने की बात सामने आई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पटरी कटने के कारण यहां कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वर्ष 2022 में इसी स्थान पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 29 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
लोक निर्माण विभाग के जेई राजीव पांडे ने बताया कि इस स्थान पर कई बार मिट्टी से पटाई कराई जा चुकी है, लेकिन ग्रामीण फिर पटरी काट देते हैं। उन्होंने कहा कि नहर बंद होने पर दोबारा पटाई कराई जाएगी।