फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tourists will be able to visit Dudhwa National Park through tour packages

टूर पैकेज के जरिए कर दुधवा नेशनल पार्क घूम सकेंगे सैलानी

Sun, 21 Mar 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to visit Dudhwa National Park through tour packages
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क घूमने आने वाले सैलानियों के लिए पर्यटन विभाग और वन निगम नए टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें लखनऊ से दुधवा तक सैलानियों के लिए आसान सफर का पैकेज रखा गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, वन निगम के साथ मिलकर दुधवा आने वालों के लिये नई योजनाएं लेकर आ रहा है। वन निगम ने दुधवा के लिए एक टूर पैकेज निकाला है। हालांकि यह पैकेज कब से लागू होगा इसकी जानकारी नहीं है लेकिन, दुधवा घूमने आने वाले सैलानियों को इस टूर पैकेज के लागू होने से सहूलियत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो विभाग के ईको टूरिज्म पोर्टल के माध्यम से आरक्षण होगा, जिसमें पर्यटन विभाग पंजीकृत टूर ऑपरेटरों के जरिए लखनऊ से टैक्सी सेवा प्रदान करने की योजना बना रहा है। आरक्षण प्रक्रिया को विभाग ऑनलाइन बुकिंग की अनुमति देगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मेसेज आएगा। यात्रा के दौरान सैलानियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। प्रस्तावित मार्गों में शामिल सभी आवश्यक सुविधाएं वर्तमान प्रस्तावों के अनुसार होंगी। जबकि सैलानियों को उनके निवास स्थान से पिकअप किया जाएगा। यदि वह शहर की सीमाओं के बाहर रहते हैं, तो प्रति किमी अतिरिक्त शुल्क भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकेज में यह मिल सकती हैं सुविधाएं
दो दिन और एक रात वाले टूर पैकेज में कमरे का किराया, दोपहर का भोजन, रात का खाना, जंगल सफारी, चाय या कॉफी, फल व सैनिटाइजर शामिल होंगे। विभाग एक अन्य पैकेज दो रात-तीन दिन का भी दे रहा है। जिसमें एक अतिरिक्त जंगल सफारी का आनंद सैलानी उठा सकेंगे। रास्ते में सैलानियों को भोजन और पानी की सुविधाएं दी जाएंगी, साथ ही अन्य आवश्यक जरूरतों का ख्याल भी रखा जाएगा।

वन निगम की तरफ से ऐसा पैकेज जारी किया जा रहा है, हालांकि उनको इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन सुना है कि पैकेज में वाहन सैलानियों को उनके घर से लाएगा। दुधवा में भोजन और कमरे की व्यवस्थाएं भी निगम की तरफ से पैकेज में शामिल होगी। जंगल सफारी भी निगम के इस पैकेज में शामिल है।
-संजय पाठक,  फील्ड डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed