फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To increase marks in Sanskrit exam, it is necessary to focus on Sandhi-Samaas

Lakhimpur Kheri News: संस्कृत परीक्षा में अंक बढ़ाने के लिए संधि-समास पर ध्यान जरूरी

Sat, 28 Feb 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 28 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
To increase marks in Sanskrit exam, it is necessary to focus on Sandhi-Samaas
पारसनाथ वर्मा - फोटो : गांधी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में संस्कृत विषय की तैयारी कर रहे छात्रों को अंक बढ़ाने के लिए विषय विशेषज्ञ लगातार सुझाव दे रहे हैं। उनका कहना है कि व्याकरण के साथ ही संधि, समास, विभक्ति, धातु, रूप, प्रत्यय और उपसर्ग पर विशेष ध्यान देने से परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा में छोटी-छोटी गलतियों से भी अंक कट सकते हैं। इसलिए प्रश्न हल करते समय छात्रों को सतर्क रहना आवश्यक है। इसके अलावा पाठ्यक्रम का समग्र अध्ययन करना जरूरी है ताकि परीक्षा के दौरान समय की कमी न हो।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण श्लोकों को याद करने के साथ उनका हिंदी अर्थ समझना चाहिए और श्लोक लिखते समय हलंत, विसर्ग और सही लिपि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गद्य-पद्य के लेखकों के नाम याद रखना और लेखन में अशुद्धियों से बचना भी अंक बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छात्रों को नियमित अभ्यास के माध्यम से श्लोक लिखने और उनके अर्थ समझने का अभ्यास करना चाहिए। पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से तैयारी में मदद मिलती है और अशुद्धियों से बचा जा सकता है।

-पारसनाथ वर्मा, प्रवक्ता, संस्कृत गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज
-----------
गद्य-पद्य के लेखकों के नाम याद रखना और प्रत्यय, उपसर्ग की सही जानकारी रखना परीक्षार्थियों के लिए बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी लापरवाही से अंक कट सकते हैं।
-पवन वर्मा, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता

पारसनाथ वर्मा

पारसनाथ वर्मा- फोटो : गांधी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed