फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia violence: Next testimony in cross-case on 12th

तिकुनिया हिंसा : क्रॉस केस में अगली गवाही 12 को

Wed, 29 Oct 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tikunia violence: Next testimony in cross-case on 12th
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस की सुनवाई के दौरान बुधवार को एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में अभियोजन की ओर से दरोगा शिवाजी दुबे पेश हुए। उनसे बचाव पक्ष की ओर से लंबी जिरह की गई। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से बुधवार को क्रॉस केस के आरोपी गुरविंदर सिंह के पोस्टर क्षेत्र में लगवाने वाले दारोगा शिवाजी दुबे के बयान अदालत में दर्ज कराए गए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने इस पर हैरानी जताई कि शिवाजी दुबे ने पूर्व में एसआईटी को जो बयान दिए थे, उनके स्थान पर अदालत में बढ़ा-चढ़ाकर बयान दर्ज कराए हैं। इसमें आशीष मिश्र मोनू की मौजूदगी बनवीरपुर में आयोजित दंगल स्थल पर बताई है, जबकि एसआईटी को पूर्व में दिए अपने बयान में ऐसी कोई बात नहीं कही थी।
विज्ञापन


क्रॉस केस की केस डायरी में विवेचक कृष्णनंदन तिवारी ने यह स्पष्ट किया है कि दारोगा शिवाजी दुबे ने जो बयान दिया है, उसे उन्हीं शब्दों में लिखा गया है। शिवाजी दुबे ने काला झंडा लेकर प्रदर्शनकारी युवक के पोस्टर क्षेत्र में लगवाने का बयान दिया था कि पोस्टर में नीली शर्ट पहने युवक को गुरविंदर सिंह के रूप में पहचाना गया था। जिरह होने के बाद अगले गवाह को पेश करने के लिए 12 नवंबर की तिथि मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed