फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tikunia case: Two including Ankit Das filed surrender application

खीरीः अंकित दास समेत दो ने दाखिल की सरेंडर अर्जी

Wed, 13 Oct 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tikunia case: Two including Ankit Das filed surrender application
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बहुचर्चित तिकुनिया कांड में मंगलवार को पुलिस को चकमा देते हुए तिकुनिया कांड का प्रमुख आरोपी अंकित दास एक अन्य अभियुक्त के साथ सिविल कोर्ट पहुंचा, जहां अपने वकील के साथ मिलकर आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल की। जिस पर सुनवाई करते हुए सीजेएम चिंता राम ने तिकुनिया पुलिस से आरोपियों के संबंध में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। सीजेएम ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तारीख नियत की है।

विज्ञापन
सीजेएम अदालत में आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल करते हुए लखनऊ निवासी अंकित दास ने एक अन्य आरोपी मोहम्मद लतीफ के साथ अदालत में बताया कि उन्हें तिकुनिया कांड में नामजद न होने के बावजूद तिकुनिया पुलिस सहित पूरे जिले की पुलिस बेसब्री से तलाश कर रही है। यदि पुलिस उन्हें पकड़ेगी तो अनावश्यक उत्पीड़न करेगी इसलिए वह स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्हें हिरासत में लिया जाए और उनके संबंध में न्यायिक सुनवाई की जाए। वही एसपीओ एसपी यादव ने आरोपियों की आत्मसमर्पण अर्जी पर संबंधित तिकुनिया पुलिस से आख्या मंगवाने का अनुरोध किया और बताया कि आरोपी एफआईआर में नामजद नहीं है इसलिए पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मंगाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


अदालत में सुनवाई के बाद 14 अक्टूबर की तिथि मुकर्रर करते हुए तिकुनिया पुलिस से आख्या तलब की है, वहीं दोपहर बाद जब मीडिया कर्मियों के जरिए प्रशासन को आरोपियों के हाजिर होने की अर्जी दाखिल करने की जानकारी मिली तो विवेचक विद्याराम दिवाकर ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को चकमा देकर सिविल कोर्ट तक पहुंचे थे दोनों आरोपी
लखीमपुर खीरी। पुलिस हेड क्वार्टर के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और आईजी लक्ष्मी सिंह सहित बड़े पुलिस अधिकारियों की टीम जहां एक ओर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करने की बात कह रही है। वहीं लखनऊ निवासी राजनेता अखिलेश दास के रिश्तेदार अंकित दास ने अपने सह अभियुक्त लतीफ लखीमपुर कोर्ट परिसर तक पहुंच गए और इस मामले की भनक एलआईयू और इंटेलिजेंस एजेंसियों को भी भनक नहीं लग सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed