फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigri Dhamar procession taken out amid tight security

Lakhimpur Kheri News: कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई तिगड़ी धमार शोभायात्रा

Thu, 28 Mar 2024 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Tigri Dhamar procession taken out amid tight security
मोहम्मदी। गांव मगरेना से बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच में तिगड़ी धमार शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम-सीता, हनुमान, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती की सुंदर झांकियां सजाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

डीजे, ढोल-नगाड़े, चिमटा, ढोलक और मंजीरा बजाकर लोग होली गीत गाते हुए मंदिर तक पहुंचे। यात्रा तीन किमी दूर कस्बे के मोहल्ला देवी स्थान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। धमार शोभायात्रा निकालने की यह परंपरा 50 वर्ष पुरानी हैं। शाम को लोकगीत की प्रस्तुति के साथ होली मिलन का समारोह हुआ। मगरेना गांव में हिंदू-मुस्लिम की संयुक्त आबादी है। गांव को संवेदनशील होने के नाते पुलिस पीएसी के जवानों की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली जाती है। धमार के आयोजक लेखराम, रामसेवक, बाबू राम, प्रेम सागर राम औतार, जगदीश, देवीस्थान मंदिर के प्रबंध समिति के अतुल रस्तोगी आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed