फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Education officials are being negligent in inspecting Kasturba schools.

Lakhimpur Kheri News: कस्तूरबा विद्यालयों के निरीक्षण में लापरवाही बरत रहे शिक्षाधिकारी

Sat, 26 Sep 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Education officials are being negligent in inspecting Kasturba schools.
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निरीक्षण कराए जाते हैं। इनमें एडी बेसिक से लेकर जिले के समस्त शिक्षाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण कम होने के चलते महानिदेशक ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के क्रम में 01 से 31 अगस्त दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष निरीक्षण करने थे, लेकिन अधिकारियों ने इस काम में लापरवाही बरती। बताते चलें कि 15 ब्लाॅकों में 16 कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पूरे जिले के समस्त शिक्षाधिकारियों को 101 का लक्ष्य दिया गया था। इसमें से 30 ही निरीक्षण किए गए। वहीं 15 बीईओ को महीने में चार बार निरीक्षण करने का लक्ष्य दिया गया था। 60 निरीक्षण में महज 15 निरीक्षण हो सके। डीसी गर्ल्स को 32 निरीक्षण करने थे, जिसमें से महज 13 बार ही निरीक्षण किए गए हैं।
विज्ञापन

डायट प्रिसिंपल को चार विद्यालयों का निरीक्षण करना था, लेकिन एक भी स्कूल का निरीक्षण नहीं किया। बीएसए को भी दिए गए चार स्कूलों के निरीक्षण के सापेक्ष एक भी निरीक्षण नहीं किया गया। इसके अलावा एडी बेसिक को एक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करना था लेकिन उन्होंने भी निरीक्षण नहीं किया। आंकड़ों में दो अतिरिक्त अधिकारियाें को निरीक्षण करना था। निरीक्षण का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करना होता है। प्रेरणा पोर्टल की रिपोर्ट देखने के बाद महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed