{"_id":"57c5cc684f1c1b0b4b2cc12c","slug":"tigress-claimed-another-life-fair-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघिन ने ली एक और जान, फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघिन ने ली एक और जान, फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो/ मैलानी (लखीमपुर खीरी)।
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में मंगलवार को सीओ से बात करते किसान नेता वीएम सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने शव रखकर खुटार-गोला स्टेट हाईवे जाम किया
खेत में निराई करते वक्त वृद्ध को खींच ले गई थी खेत में
डीएम ने की प्रमुख सचिव से बात, बोले-घोषित होगी आदमखोर
बुधवार को लखनऊ से बाघिन को मारने आएगी टीम
मैलानी वन रेंज के कपरहा कुआं में एक किशोरी और छेदीपुर में दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने वाली बाघिन ने मैलानी थाना क्षेत्र के टेढ़वा पुलिस पिकेट के पास एक खेत में धान की निराई कर रहे एक ग्रामीण पर हमला कर मार डाला। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने खुटार रोड स्टेट हाईवे जाम कर दिया। बाद में एसडीएम और सीओ के समझाने पर शाम करीब साढ़े सात बजे जाम खुल सका। डीएम आकाशदीप ने प्रमुख सचिव वन संजीव सरन के हवाले से बताया कि बाघिन को आदमखोर घोषित किया जा रहा है। इसे मारने के लिए लखनऊ से टीम भेजी जा रही है।
छेदीपुर में 20 और 21 अगस्त को हमला कर दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने वाली खूनी बाघिन को पकड़ने के लिए छेदीपुर में ऑपरेशन ‘रेस्क्यू टाइगर’ 21 अगस्त से चल रहा है। इसी बीच मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे खुटार-गोला स्टेट हाईवे पर स्थित कठिना नदी की तलहटी में स्थित चमरपुर निवासी नन्हे उर्फ वीरेंद्र के खेत में धान की निराई कर रहे भरिगवां निवासी जानकी प्रसाद (60) पर हमला कर दिया। खेत में काम कर रहे साथी श्रमिक शोर मचाते हुए भागे तो वनकर्मियों ने फायरिंग भी की, लेकिन बाघिन ने जानकी प्रसाद को नहीं छोड़ा और गन्ने के खेत में खींच ले गई।
साथियों ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल जानकी के शव को बाघिन के चंगुल से छुड़ाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और बाघिन की खोज में हथिनी पवनकली और पुष्पाकली से गन्ने के खेतों में कांबिंग शुरू करवाई। इससे पहले मंगलवार सुबह बाघिन ने खुटार (शाहजहांपुर) क्षेत्र में दो श्रमिकों को भी दौड़ाया था। पिछले दस-बारह दिनों में बाघिन के हमले से एक किशोरी व दो अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बाघ के ताबड़तोड़ हमलों से बौखलाए ग्रामीणों ने जानकी के शव को रोड पर रखकर खुटार-गोला स्टेट हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर एसडीएम, सीओ गोला, एसओ मैलानी अजय यादव, एसओ भीरा जितेंद्र यादव, एसओ हैदराबाद सहित अन्य जगहों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे किसान नेता वीएम सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए सीओ तथा एसडीएम से आदमखोर बाघ को तत्काल पकड़ने की मांग की।
जाम लगने की सूचना पर सपा नेता नरेश यादव और नगर पंचायत मैलानी की चेयरमैन अनीता यादव भी मौके पर पहुंच गईं। उधर जाम लगने की सूचना पर डीएम, एसपी भी लखीमपुर से गोला तक पहुंच गए। गोला से ही दोनों अधिकारी स्थिति का जायजा लेते रहे और प्रमुख सचिव वन से वार्ता कर गांव वालों को यह संदेश भेजा कि बाघिन को आदमखोर घोषित कर जल्द ही मार दिया जाएगा, तब जाकर लोग माने और शाम करीब साढ़े सात बजे जाम खोल दिया।