Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cattle count complete, control on stray animals incomplete

Lakhimpur Kheri News: गोवंश की गिनती पूरी, छुट्टा पशुओं पर लगाम अधूरी

Wed, 25 Nov 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cattle count complete, control on stray animals incomplete
सैधरी रोड पर सड़क पर घूम रहे जानवर। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में 45,769 गोवंश संरक्षित और सुपुर्दगी में हैं, लेकिन सड़कों पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा कम नहीं हो रहा है। शहर के चौराहों से लेकर हाईवे तक पशुओं के झुंड राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

कोहरे के मौसम में यह खतरा और बढ़ गया है। मैगलगंज एनएच-30 पर रोज साढ़े आठ हजार वाहन गुजरते हैं, जबकि लखीमपुर शहर के प्रमुख मार्गों पर भी पशु खुलेआम घूमते और बैठे नजर आते हैं। जिले की 131 गोशालाओं में 32,356 गोवंश संरक्षित हैं। इसके अलावा 13,413 गोवंश सुपुर्दगी में हैं।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की दो पेट्रोलिंग गाड़ियां 40 किलोमीटर के दायरे में गश्त करती हैं। पशुओं को पकड़ने के लिए दो कैटल कैचर भी हैं। 15 दिन में 95 से अधिक पशुओं को पकड़ा जा चुका है। इसके बावजूद बुधवार को पड़ताल में कई स्थानों पर पशुओं के झुंड मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर शहर में आर्य कन्या से इमली चौराहा रोड पर दो स्थानों पर पशु घूमते मिले। संकटा देवी चौराहे से मेला मैदान रोड पर धर्मकांटा के पास पशु बैठे नजर आए। शाहपुर कोठी चौराहे पर दो पशु घूम रहे थे। विकास भवन के सामने और सौजन्या चौराहे के पास पशुओं का जमावड़ा मिला।
हीरालाल धर्मशाला पुल के नीचे भी झुंड मिला। राजापुर चौराहा, एलआरपी, छाउछ चौराहे के अलावा सैधरी रोड और खीरी रोड पर भी छुट्टा पशु सड़क पर घूमते नजर आए। बिजुआ क्षेत्र के दाउदपुर, मालपुर, नब्बूपुरवा, मलूकापुर, पड़रिया तुला, गुलरिया, बस्तौली और इंटकुटी सहित कई गांवों में पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
लखीमपुर-पलिया हाईवे पर भी पशुओं के झुंड हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। पलिया और खमरिया चौराहे पर भी छुट्टा पशु लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
---------------------
धूल फांक रहा कैटल कैचर, घूम रहे छुट्टा पशु
भीरा। बिजुआ ब्लॉक परिसर में दो माह से कैटल कैचर धूल फांक रहा है, जबकि क्षेत्र में पशुओं के झुंड घूम रहे हैं। बीडीओ रजनीश शुक्ला ने बताया कि पशुओं को पकड़ने का अभियान जारी है। वाहन खराब है, उसे ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
------------------
हाईवे किनारे बनीं गोशालाएं
ईसानगर के महरिया, मोहम्मदी के गोकन, मैगलगंज के बाईकुआं और गोला हाईवे पर रजागंज में वृहद गोशालाएं बनी हैं। प्रत्येक में 400 से 450 पशु संरक्षित हैं। औरंगाबाद में भी वृहद गोशाला बन चुकी है, जो इसी माह शुरू हो जाएगी। ये सभी गोशालाएं हाईवे किनारे बनी हैं।

--------------------
छुट्टा पशुओं से पूर्व में हुए कुछ हादसे
- भीरा के राजपुर निवासी खुशीराम की भीरा सेंटर पर पशु के हमले से मौत हो गई।
- भानपुर बाजार में पशु के हमले में घायल भूरे मास्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
- भीरा के मुड़िया हेमसिंह निवासी विनोद की बाइक पशु से टकराने से वह घायल हो गए।
- पशुओं को बचाने के दौरान फूलबेहड़ के तेतारपुर निवासी नन्हू यादव और प्रदुम यादव घायल हो गए थे।
- अगस्त 2025 में गोला के अलीगंज रोड पर छुट्टा पशु के हमले से सूर्य प्रकाश की मौत हो गई।
- मार्च 2025 में राजापुर मंडी में दो सांडों की लड़ाई की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी।
- अगस्त 2026 में ईसानगर के हसनुपर कटौली में बाइक सांड से टकराने पर दिलावपुर निवासी अनूप घायल हो गए थे।
- 17 जनवरी 2026 को मैगलगंज हाईवे पर संदीप पशु से टकराने से घायल हो गए थे।
-----------------
शासन ने हाईवे किनारे बनी गोशालाओं की रिपोर्ट मांगी थी, जो भेजी जा चुकी है। नई गोशाला को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं। छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान जारी है। बड़ी संख्या में पशुओं को पकड़कर संरक्षित किया जा चुका है और पहले की अपेक्षा इनकी संख्या कम हुई है। गांव स्तर पर बीडीओ और नगर स्तर पर ईओ को छुट्टा पशुओं को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।
- डॉ. दिनेश कुमार सचान, सीवीओ

सैधरी रोड पर सड़क पर घूम रहे जानवर। संवाद

सैधरी रोड पर सड़क पर घूम रहे जानवर। संवाद

सैधरी रोड पर सड़क पर घूम रहे जानवर। संवाद

सैधरी रोड पर सड़क पर घूम रहे जानवर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed