फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tigress caught in cage of forest department in Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में पकड़ी गई खूंखार बाघिन, 12 साल के बालक और 100 पशुओं को बनाया था निवाला

Thu, 28 Aug 2025 12:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 12:02 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में 12 साल के बालक और 100 से अधिक पालतू पशुओं का शिकार करने वाली बाघिन को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इस बाघिन ने पांच महीने से कई गांवों में दहशत फैला रखी है।  

विज्ञापन
tigress caught in cage of forest department in Lakhimpur Kheri
पिंजरे में कैद बाघिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी और गोला रेंज क्षेत्र में पिछले पांच माह से दहशत का पर्याय बनी बरौंछा की बाघिन बुधवार रात बकरी के लालच में वन विभाग के पिंजरे में फंस गई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम ने भी राहत की सांस ली। बाघिन का नया ठिकाना अब दुधवा टाइगर रिजर्व का जंगल होगा।

विज्ञापन


मैलानी और गोला रेंज की सीमा पर बरौंछा नाला क्षेत्र से सटे कुकरा, ढ़ाका, कुंवरपुर, हजरतपुर, देवीपुर, प्रतापपुर समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के अलावा बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बाघिन की पिछले पांच माह से चहलकदमी बनी हुई थी। यह बाघिन कुकरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (12) और 100 से अधिक पालतू पशुओं की जान ले चुकी थी। दहशत के कारण किसान खेतों की ओर जाने से कतराने लगे थे। बच्चे भी घरों में कैद होकर रह गए थे। बाघिन के खौफ से शाम ढलने से पहले बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर सन्नाटा पसर जाता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'डोंट हेट मी प्लीज...मैनेज कर लेना', बेटे और पति संग जान देने वाली शिवांगी ने नोट में लिखी ये भावुक बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने लगवाए थे तीन पिंजरे और 24 कैमरे 
बाघिन के ताबड़तोड़ हमलों से लोगों का वन विभाग के प्रति आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा था। इस पर हरकत में आए वन विभाग ने इलाके में बाघिन को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे और 24 कैमरे भी लगाए गए। उसकी तलाश के लिए ड्रोन भी उड़ाया, लेकिन वह वन विभाग के हत्थे नहीं चढ़ सकी। वह लगातार ठिकाना बदलकर निगरानी टीमों को चकमा देती रही।

बकरी के लालच में फंसी बाघिन 
वन विभाग ने ग्रंट नंबर 11 पंचायत के देवीपुर गांव के पास खेत में लगे पिंजरे में बकरी बांधी गई थी। बकरी के लालच में बाघिन पिंजरे में कैद हो गई। बुधवार रात दो बजे निगरानी टीमों को उसकी दहाड़ सुनाई दी। फॉरेस्टर अजीत श्रीवास्तव, अफजल, वॉचर विपिन सिंह जब देखने के लिए पहुंचे तो बाघिन को कैद पाकर रेंजर संजीव तिवारी को सूचना दी। 

सूचना पाकर दक्षिण खीरी वन विभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल भी रात में ही देवीपुर गांव पहुंच गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली से पिंजरे में बंद बाघिन को गोला रेंज भेज दिया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। बाघिन पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बताया गया है कि बाघिन को दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed