यूपी के शाहजहांपुर में सूदखोरों से परेशान कारोबारी ने पत्नी और चार साल के बेटे के साथ खुदकुशी कर ली। कारोबारी ने मासूम बेटे को कोल्डड्रिंक में जहर दिया। फिर नई रस्सियों से पत्नी और उसने खुदकुशी कर ली। सूदखोरों और कर्ज से परेशान दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी निवासी हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर (36) और पत्नी शिवांगी (34) ने चार साल के बेटे को जहर खिलाने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बेटे की भी मौत हो गई। कारोबारी के फोन में 13 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें ब्याज पर लिए गए कर्ज के अलावा अन्य देनदारियों का भी जिक्र है।
2 of 14
बेटे की हत्या के बाद कारोबारी ने पत्नी संग दी जान, मौके पर जमा भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सॉरी मम्मी... सबको भुगतना पड़ेगा, बुरी याद समझकर भूल जाना
सूदखोरों के चंगुल में फंसे सचिन और उनके परिवार ने आत्महत्या से पहले कई बार भयावहता का सामना किया होगा, यह बात उनके 13 पेज के सुसाइड हो बेटी शिवांगी ने अपनी मां संध्या को संबोधित करते हुए एक-एक बात का जिक्र किया है। दिल को द्रवित करने वाले शब्दों में शिवांगी ने यहां तक लिखा कि सचिन का किया सबको भुगतना पड़ेगा, मगर उसे बुरी याद समझकर भूल जाना।
3 of 14
बेटे की हत्या के बाद कारोबारी ने पत्नी संग दी जान, विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन की पत्नी शिवांगी ने सुसाइड नोट में अपनी मां से भी काफी कुछ कहा है। लिखा-सॉरी मम्मी, मैंने जो कुछ भी किया है। उसकी कोई माफी नहीं है। मेरी कार मेरे मरने के बाद लोन फ्री हो जाएगी। अभी चौक में गिरवी है। साढ़े तीन लाख रुपये में छुड़वाकर बेच लेना। जो पैसा मिलें, उससे अपना गोल्ड निकलवा लेना।
4 of 14
बेटे की हत्या के बाद कारोबारी ने पत्नी संग दी जान, विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैपरी गोल्ड लोन में है। बाकी चौक में गुरुद्वारा वाली गली में ज्वेलर के पास सचिन के नाम से है। कैपरी मेरे नाम से है। मम्मी किसी से डरने की या प्रेशर में आने की जरूरत नहीं है। घर बेच देना मेरा और लोन सैटल करवा लेना। सब तुम्हारा है अब। हम नहीं चाहते कि तुम हम लोगों को नफरत से याद करो, बुरी याद समझकर भूल जाना। यह सुसाइड नोट शिवांगी ने अपनी तरफ से जरूर लिखा, मगर पति सचिन और बेटे फतेह का भी नाम साथ में जोड़ा और आखिर में लिखा आई लव यू।
5 of 14
कारोबारी और उनकी पत्नी शिवांगी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनेज कर लेना, डोंट हेट मी प्लीज
शिवांगी ने लिखा है कि कंपनी में कार बेचना, अच्छे पैसे मिलेंगे। थोड़ा टाइम लगेगा, लेकिन सब ठीक हो जाएगा। सबने थोड़ा सब्र रखा होता तो आज ये नहीं होता। सचिन ने बहुत सारी गलतियां की हैं, लेकिन उसने कुछ जानबूझकर नहीं किया। कुछ लोग मेरी वजह से मुसीबत में आए हैं।