फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger

हमलावर बाघ की लोकेशन नहीं, भीरा रेंज मेें पिपरिया भूड़ गांव के पास मार डाला था किसान को

Thu, 16 Jan 2020 09:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
tiger
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज मेें पिपरिया भूड़ गांव के पास एक किसान को निवाला बनाने वाला बाघ ऐसा लापता हुआ कि वन विभाग को उसकी लोकेशन पता लगाने में ही पसीने छूट गए। घटना के आठ दिन बाद भी न तो कहीं बाघ के पगचिह्न मिले हैं न ही कहीं इसकी झलक दिखाई पड़ी है। वन विभाग ही नहीं क्षेत्र के ग्रामीण भी सकते में हैं कि आखिर बाघ कहां लापता हो गया।
विज्ञापन

वन विभाग ने बाघ की लोकेशन जानने के लिए ड्रोन उड़ाए। खेतों की खाक छान कर पगचिह्न तलाशे। प्रभावित इलाके में पांच कैमरे भी लगाए, लेकिन वन विभाग के हाथ खाली ही रहे। किसी भी कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद नहीं हुई, न ही ड्रोन पता लगा सका। वन विभाग अब यह अनुमान लगा रहा है कि बाघ खेतों से निकल कर जिस रास्ते से आया था उसी रास्ते से होता हुआ जंगल वापस चला गया है। फिर भी एहतियातन वन विभाग की टीमें निगरानी में लगी हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि एहतियातन क्षेत्र की निगरानी जारी रहेगी और कैमरे भी लगे रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वत किया कि बाघ जंगल में वापस जा चुका है। फिर भी एहतियातन सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed