फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger

गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों के सामने आया बाघ

Tue, 17 Dec 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
tiger
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। राजनगर गांव के पास गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों के सामने अचानक बाघ आ गया। इससे उनके होश उड़ गए। मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ दूसरे गन्ने के खेत में चला गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की जटपुरा बीट अंतर्गत और बांकेगंज कस्बे से तीन किलोमीटर की दूरी पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राजनगर गांव के पास गोल्डी गोयल के खेत में मजदूर गन्ने की फसल की छिलाई कर रहे थे। बरौंछा नाला की झाल के पास झाड़ियों से निकला बाघ अचानक उनके सामने आ गया। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। वे शोर मचाते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, वन रक्षक रामपाल यादव, पिंटू वॉचर ने खेत में बने पगचिह्न देखकर बाघ होने की पुष्टि की है। दहशतजदा किसानों संदीप सिंह, अमिति, सर्वेश, बलविंदर सिंह आदि का कहना है कि पिछले चार-पांच साल से सर्दियां शुरू होते ही बरौंछा नाला और जंगल से निकल कर बाघ गन्ने की फसल में डेरा जमा लेते हैं इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

राजनगर गांव के पास गन्ना छिलाई कर रहे मजदूरों के सामने बाघ आने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम मौके पर रवाना हो गई है। किसान भाइयों को सतर्कता बरतनी चाहिए। खेतों की ओर समूह में जाएं, गन्ना छिलाई करने से पहले हांका जरूर लगाएं। बाघ दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केपी सिंह रेंजर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन, मैलानी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed