फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacks young man who went to collect fodder

Lakhimpur Kheri News: चारा लेने गए युवक पर बाघ का हमला

Fri, 22 Sep 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacks young man who went to collect fodder
मोहम्मदाबाद निवासी सोबरन लाल बाघ के हमले में घायल
भीखमपुर। पशुओं के चारे के लिए पत्तियां तोड़ने खेत गए युवक पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। जबकि उसका साथी बाघ देखकर डर के कारण बेहोश हो गया। घायल युवक को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वनकर्मियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना हैदराबाद क्षेत्र के मोहम्मदाबाद निवासी 35 वर्षीय सोबरन लाल पुत्र श्रीराम अपने चचेरे भाई 25 वर्षीय सुधीर के साथ पशुओं के चारे के लिए पत्तियां तोड़ने खेत गया था। गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने अचानक सोबरनलाल पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चचेरे भाई सुधीर ने जोर से शोर मचाया। शोर मचाने के साथ ही वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल सोबरन और बेहोश सुधीर को घर लेकर आए। सूचना पर पहुंचे मोहम्मदी रेंज के वन अधिकारी और हैदराबाद थाना पुलिस ने गंभीर घायल सोबरनलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे मोहम्मदी के रेंजर नरेश पाल सिंह, डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, वन दरोगा माया प्रकाश वर्मा, रोहित श्रीवास्तव की टीम ने मौका मुआयना कर बाघ हमले की पुष्टि की है। कई लोगों ने ये भी बताया की युवक धरती के फूल खोदने जंगल में गया हुआ था। रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया यह जांच का विषय है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल सोबरन के इलाज के लिए पांच हजार रुपये की नगद सहायता राशि दी गई है। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने और अकेले जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed