फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacks goat herd, kills one

Lakhimpur Kheri News: बकरियों के झुंड पर बाघ का हमला, एक को मार डाला

Mon, 25 Nov 2024 03:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacks goat herd, kills one
निगरानी करती वन कर्मियों की टीम व साथ में ग्रामीण। स्त्रोत- वन विभाग
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज के बरौंछा नाले से निकले एक बाघ ने ढाका गांव आबादी से सटे खेत में चर रही बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। एक बकरे को मार डाला। चरवाहों के शोर-गुल करने पर वह गन्ने खेत में चला गया।
विज्ञापन

मैलानी रेंज जंगल से सटे ढाका गांव की महिलाएं रविवार दोपहर एक बजे आबादी से सटे खेत में बकरियां चराने गईं थी। इस दौरान बरौंछा नाला से निकले एक बाघ ने झुंड पर हमला कर गांव निवासी मेंहदी के बकरे को मार डाला। बाघ उसे उठाकर किसान पुजारी के गन्ने के खेत में ले गया और खा गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने घटनास्थल के आसपास ताजे पगचिह्न मिलने पर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है। आबादी के पास बाघ हमले से ग्रामीणों में दहशत है। हरदुआ प्रधान राम किशुन, हैप्पी सिंह, जाबिर, छोटेलाल, राम प्रसाद आदि का कहना है कि पिछले कई महीनों से ढ़ाका, हरदुआ गांवों के आसपास बाघ-बाघिन और शावकों की लगातार चहलकदमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों, रास्तों और स्कूलों में सौर ऊर्जा रोशनी की व्यवस्था न होने से रात में बाघ हमले का खतरा और बढ़ जाता है। इस मार्ग से रोज करीब एक हजार ग्रामीण, महिलाएं और स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं। दिन के उजाले में लोग किसी तरह उन्हें देखकर बचाव कर लेते हैं, लेकिन शाम और रात में अंधेरा होने के कारण यह खतरा और बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि बाघ प्रभावित गांवों में पर्याप्त संख्या में सौर ऊर्जा वाली लाइटें लगाई जाएं। ताकि बाघों की चहलकदमी रुक सके। यदि बाघ व तेंदुआ रास्तों पर हो तो ग्रामीण उन्हें देखकर अपना बचाव कर सकें।

------------------------------
ढाका गांव के पास बकरियों के झुंड पर बाघ के हमले की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दोबारा बाघ दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
- निर्भय प्रताप शाही, रेंजर, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन, मैलानी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed