{"_id":"64988564f0bd2d467f0b928a","slug":"tiger-attacked-a-young-man-working-in-the-field-lakhimpur-news-c-4-1-191702-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ ने किया हमला
विज्ञापन
ममरी। रविवार दोपहर जमुनहा फॉर्म में गन्ने के खेत में खाद डाल रहे एक युवक पर झाड़ी में बैठे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। साथी मजदूरों ने जब शोर मचाया तो बाघ युवक को छोड़कर पास के गन्ने के खेत में चला गया।
ग्राम रम्मापुर निवासी गेंदन लाल का 22 वर्षीय बेटा रामजीत तीन अन्य मजदूरों के साथ रविवार दोपहर जमुनहा फॉर्म निवासी सरदार हरविंदर सिंह के गन्ने में मजदूरी पर खाद डालने गया था। जहां गन्ने में छिपे बाघ ने उस पर हमला करके गंभीर घायल कर दिया। मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ उसे घायल अवस्था में छोड़कर दूसरे गन्ने के खेत में चला गया। बाघ के हमले से क्षेत्र वासियों में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा, फॉरेस्टर जगदीश वर्मा ने घायल युवक को सीएचसी गोला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि बाघ को जंगल में खदेड़ने के लिए वन कर्मियों की टीम और एसटीपीएफ के जवान गन्ने के आसपास पेट्रोलिंग कर रहे हैं। साथ ही गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।