फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three women died in accidents and man found dead in the factory

Lakhimpur Kheri: अलग-अलग हादसों में तीन महिलाओं की मौत; बंद शुगर फैक्ट्री में मिला युवक का शव

Sun, 19 Nov 2023 12:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Nov 2023 12:38 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि ईसानगर इलाके में युवक का शव बंद शुगर फैक्टरी में मिला। युवक दो दिन से लापता था। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। 

विज्ञापन
Three women died in accidents and man found dead in the factory
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन महिलाओं की मौत हो गई। गांव झारा निवासी मोहनलाल की 62 वर्षीय पत्नी ईश्वरवती शुक्रवार की देर शाम सात बजे उत्तराखंड जाने के लिए सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी समय तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक बस लेकर भाग निकला। घायल महिला को एंबुलेंस से गोला सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


दूसरा हादसा रात करीब नौ मोहम्मदी-लखीमपुर रोड पर आंवला जंगल में हुआ। गांव पिपरिया धनी निवासी अमित कुमार अपनी दो महिला रिश्तेदारों के साथ बाइक से थाना फरधान के रमझौर गांव से वापस घर आ रहा था। आंवला जंगल में अमित कुमार की बाइक गन्ना लदी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार मूडा ग़ालिब निवासी अर्चना देवी और शीतल देवी पुत्री जीतपाल निवासी रणधीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला।

विज्ञापन

बंद पड़ी शुगर फैक्टरी में मिला युवक का शव
धौरहरा में दो दिन से लापता मोहल्ला जवाहरनगर निवासी 23 वर्षीय युवक मोहित शुक्ला का शव ईसानगर क्षेत्र में बंद पड़ी शुगर फैक्ट्री के परिसर में पड़ा मिला। मोहित शुक्ला झोलाछाप इलाज करता था। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे ग्राम गिरगिट्टी जाने के लिए घर से निकला था। 

वहां न पहुंचने की सूचना पर परिजनों उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन क बाद भी मोहित का पता नहीं चला तो शुक्रवार को कोतवाली धौरहरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार को दोपहर 12 बजे ईसानगर के सिसैया चौराहे पर स्थित बंद पड़ी शुगर फैक्टरी के परिसर में मोहित का शव मिला।

मृतक के भाई शोभित शुक्ला ने मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी युवक पर हत्या करने का शक जताया है। कोतवाली प्रभारी ईसानगर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जाहिरा तौर पर मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed