{"_id":"65906938a7eee998ca0c03f7","slug":"three-women-came-to-withdraw-money-from-the-deceaseds-account-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-12006-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मृतक के खाते से रुपये निकालने पहुंचीं तीन महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मृतक के खाते से रुपये निकालने पहुंचीं तीन महिलाएं
विज्ञापन
मृतक खातेदार की बैंक पासबुक संवाद
ममरी। हैदराबाद थाने ग्राम रोशननगर स्थित आर्यावर्त बैंक में मृत महिला के खाते से जालसाजी कर रुपये निकालने पहुंची तीन महिलाओं को बैंक कर्मियाें ने पकड़ लिया। बैंक शाखा प्रबंधक ने महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना शुक्रवार की बताई गई है।
शाखा प्रबंधक गौरव नेगी ने बताया कि शुक्रवार को तीन महिलाएं रोशननगर निवासी खाताधारक गोमती की पासबुक और आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर रुपये निकालने आईं थीं। पासबुक और आधार कार्ड का मिलान करने पर पत चला कि खाताधारक की मौत हो चुकी है।
बैंक प्रबंधक ने तीनों महिलाओं को हैदराबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिलाएं मृतक महिला गोमती के खाते में मौजूद 40 हजार रुपये निकालना चाहती थीं। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि तीनों महिलाएं काफी बुजुर्ग हैं। ठंड से कांप रहीं थी। उन्हें दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। बैंक में इस तरह की यह दूसरी घटना है।