फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people travelling in a car died after being hit by an unknown vehicle in Lakhimpur Kheri

UP: जोरदार टक्कर और उड़े कार के परखच्चे, 50 मीटर दूर जाकर गिरी; तीन लोगों की गई जान, एक गंभीर रूप से घायल

Sun, 23 Feb 2025 08:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Feb 2025 08:21 AM IST
सार

थाना मितौली क्षेत्र के भीखमपुर चौराहे पर की यह घटना बताई जा रही है। कार को चौराहे पर पहुंचते ही लखीमपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं कार 50 मीटर दूर मोहम्मदी रोड पर जाकर गिरी।

विज्ञापन
Three people travelling in a car died after being hit by an unknown vehicle in Lakhimpur Kheri
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना मितौली क्षेत्र के भीखमपुर चौराहे पर शनिवार देर रात एक कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कस्बे के चौराहे पर शनिवार रात 10 बजे के बाद कस्ता की ओर से आ रही कार को चौराहे पर पहुंचते ही लखीमपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं कार 50 मीटर दूर मोहम्मदी रोड पर जाकर गिरी। इससे कार में सवार चालक समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मितौली पुलिस ने सभी को यूपी 112 की गाड़ी और एंबुलेंस से सीएचसी गोला भेज दिया। जहां डाक्टरों ने नवनीत कुमार वर्मा (32) निवासी भारत भूषण कालोनी गोला गोकर्णनाथ, पंकज कुमार वर्मा निवासी सीसावां कलां और विपिन निवासी ककलापुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चालक जोकि पीलीभीत का  निवासी बताया जा रहा है, उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल और वहां वहां से लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed