{"_id":"5f0df90c8ebc3e63a81dc7a1","slug":"three-people-including-a-student-and-a-teacher-died-lakhimpur-news-bly41274852","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा और शिक्षक सहित तीन लोगों ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा और शिक्षक सहित तीन लोगों ने जान दी
विज्ञापन
पब्लिक कालेज के प्रधानाचार्य से घटना की जानकारी करते कोतवाल।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को नगर के लखीमपुर रोड स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के टीचर्स कॉलोनी में कला शिक्षक, मिल रोड पर सीओ आफिस के निकट बीसीए की छात्रा और गांधीनगर में अविवाहित युवक के शव फंदे से लटकते मिले। अलग अलग स्थानों पर हुई घटनाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पब्लिक इंटर कॉलेज में कला अध्यापक अवधेश नारायण मिश्र (50) का टीचर्स कॉलोनी के आवास में संदिग्ध हालात में शव लटकता मिला। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आत्मप्रकाश दीक्षित ने बताया कि जिला प्रतापगढ़ के थाना जेठवारा के पाती गांव निवासी अवधेश नारायण मिश्र कॉलेज में एलटी ग्रेड में कला अध्यापक थे। उन्होंने 29 अगस्त 2012 को कॉलेज में ज्वाइनिंग ली थी। मंगलवार को वह कॉलेज नहीं पहुंचे उसके थोड़ी देर बाद घटना की सूचना मिली। बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे खाना बनाने वाली महिला जब उनके आवास पर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजे में छेद से अंदर झांका तो अवधेश नारायण मिश्र का शव पंखे से चादर के सहारे लटकता देख वह घबरा गई। उसने पड़ोस में रहने वाले शिक्षक परिवारों को घटना के बाबत बताया। घटना की सूचना से कॉलेज स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने कॉलेज स्टाफ की मौजूदगी में शव सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार वालों को सूचना दी। उनकी पत्नी रूपा मिश्रा झांसी में म्यूजिक शिक्षक हैं और उनके दो पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैैं।
इधर, मिल रोड पर सीओ आफिस के सामने स्वर्गीय प्रेमपाल सिंह की 20 वर्षीय पुत्री स्वांति सिंह का शव कमरे में लटकता मिला। घर पर मौजूद छोटी बहन और भाई ने बताया कि सुबह स्वांति कमरे के अंदर चली गई और जब कुछ देर तक बाहर नहीं निकली तब उन्हें शंका हुई। उसकी मां मुन्नूगंज मोहल्ले में एक परिचित की मौत पर वहां गईं थीं। स्वांति बरेली में बीसीए कर रही थी। मां के वापस आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरा खुलवाकर शव उतराकर सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांधीनगर गांव में पारिवारिक कलह के चलते माखनलाल (35) ने सोमवार की रात मोहम्मद शरीफ के खेत में खड़े शहतूत के पेड़ में रस्सी का फंदा गले में डालकर लटक गया। मंगलवार सुबह परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माखनलाल अविवाहित बताया जा रहा है। एसओ सुनील कुमार को बताया कि जानकारी मिली है कि उसका परिवार में किसी बात को लेकर दो दिन पहले विवाद हुआ था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।