{"_id":"6521ab27ea9b4252f103d0d4","slug":"three-more-elephants-reached-madha-forest-from-nepal-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-7221-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल से तीन और हाथी मड़हा जंगल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल से तीन और हाथी मड़हा जंगल पहुंचे
विज्ञापन
दुधवा जंगल में मौजूद हाथी।
बांकेगंज। नेपाल के शुक्लाफाटा नेशनल पार्क से किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में आए हाथियों के झुंड में तीन और जंगली हाथी शामिल हो गए हैं। नए आने वाले हाथियों में एक नर, एक मादा और एक बच्चा शामिल है। अब हाथी दो अलग-अलग झुंडों में जंगल से बाहर खेतों में धावा बोल रहे हैं।
नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से चलकर पहले एक टस्कर हाथी किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल में पहुंचा था। इसके बाद पांच और हाथियों का झुंड आया। हाथी गोला-खुटार हाईवे पार कर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के देवीपुर बीट में जा पहुंचे, और वहां दो-तीन दिन प्रवास करने के बाद फिर वापस मड़हा आ पहुंचे। बृहस्पतिवार दोपहर को तीन और हाथियों का दल नेपाल से मड़हा जंगल पहुंचा है।
शुक्रवार की रात इनमें से एक झुंड ने मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट जंगल के पास खेतों में धावा बोला, जबकि दूसरे झुंड ने जटपुरा बीट जंगल से सटे सोनहरा भूड़ गांव के खेतों में उत्पात मचाया। निगरानी टीमों के मुताबिक शनिवार को इन हाथियों की लोकेशन मड़हा जंगल में मिली है।
विज्ञापन
नेपाल से आए हाथियों के दो झुंडों में बंटकर खेतों में अलग-अलग धावा बोलने से निगरानी में लगी टीमों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित वर्मा ने बताया कि तीन और हाथियों के आने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी में लगी हैं। हाथियों से फसलों के बचाव के लिए जंगल के आसपास बसे गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।