फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three injured by deadly manjha in two months, no action taken

Lakhimpur Kheri News: दो महीनों में घातक मांझे से तीन घायल, कार्रवाई शून्य

Sat, 28 Feb 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 28 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three injured by deadly manjha in two months, no action taken
लखीमपुर खीरी। शहर में दो महीनों के भीतर तीन लोगों के चीनी मांझे की चपेट में आने से गंभीर चोटें लगीं, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस अब भी सख्त कदम उठाने में विफल हैं। हाल यह है कि कई दुकानों में यह घातक मांझा चोरी-छिपे बिका जा रहा है।
विज्ञापन

सबसे पहली घटना 14 जनवरी को हुई, जब शहर से सटे गांव लीलाकुआं निवासी गुड्डू वर्मा ओवरब्रिज से गुजरते समय मांझे में फंस गए और गर्दन में गंभीर चोट आई। दूसरी घटना लगभग एक सप्ताह पहले शहर के एक अधिवक्ता के साथ हुई। तीसरी घटना भरतपुरी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव के साथ हुई। गनीमत रही कि इन तीनों में सभी ही घायल हुए, कोई मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे की चपेट में आने से मृत्यु होने पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिले में चीनी मांझे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चीनी मांझे से कटने की कोई तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे दुकानदारों की पहचान की जाएगी, जो इस खतरनाक कारोबार में लिप्त हैं।
-राजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed