{"_id":"6af764272ae76576ea070427","slug":"small-in-stature-big-in-dreams-making-a-name-for-yourself-with-your-talent-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189731-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कद छोटा, ख्वाब बड़े... हुनर से बना रहे पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कद छोटा, ख्वाब बड़े... हुनर से बना रहे पहचान
Sat, 14 Nov 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
शिवांशू अवस्थी
लखीमपुर खीरी। उम्र अभी छोटी है, लेकिन सपनों की उड़ान बड़ी है। किसी के हाथ में हॉकी की स्टिक है तो कोई गिटार के तारों से सुर साध रहा है। कोई तबले की थाप पर अपनी दुनिया बसा रहा है तो कोई खेल के मैदान में जिले का नाम रोशन करने की राह पर है।
किताबों के साथ हुनर को भी समय दे रहे इन बच्चों के लिए बचपन सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है। वे अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से अलग पहचान बनाने में जुटे हैं। बाल दिवस पर जिले के ऐसे ही नन्हे हुनरमंद अपने बड़े सपनों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
दो साल के हॉकी अभ्यास में पाई उपलब्धि
गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी शिवांशू अवस्थी ने महज दो साल के हॉकी अभ्यास में ऑल इंडिया और स्टेट इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। अब उनका चयन सैफई के स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ है। शिवांशू का मानना है कि नियमित अभ्यास, प्रतिभा और मेहनत के दम पर खेलों में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। वह दूसरे युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
स्टेट चैंपियनशिप में दिखाया दम
खिलाड़ी वर्षा प्रजापति भी खेल के मैदान में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने रामपुर में आयोजित स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व किया। पिछली बार भी वह स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं। एकेडमी में वह अन्य महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। वर्षा बताती हैं कि खेल के दौरान परिवार और कोच का पूरा सहयोग मिलता है।
-- -- -- -- -- -- -- --
किसी को गिटार तो किसी को तबले से लगाव
खेल के मैदान से इतर संगीत की दुनिया में भी बच्चों की प्रतिभा निखर रही है। शहर में भटनागर कॉलोनी निवासी अवनी कक्षा छह में पढ़ती हैं। पढ़ाई के साथ वह संगीत सीख रही हैं। उन्हें गिटार बजाना पसंद है। नियमित कोचिंग से वह अपने हुनर को और निखार रही हैं। वहीं, मोहल्ला पटेलनगर निवासी वरुनी सिंह कक्षा तीन में पढ़ती हैं। उन्हें वाद्य यंत्रों में तबला सबसे ज्यादा पसंद है। परिवार के लोग उनके इस हुनर को निखारने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इन बच्चों के सपने और उन्हें पूरा करने की लगन बता रही है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। जरूरत है तो बस उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर देने की।