फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three candidates submitted nomination papers on the first day

पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन पत्र

Thu, 27 Jan 2022 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three candidates submitted nomination papers on the first day
नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे निर्दलीय प्रतयाशी नरेश सिंह भदौरिया - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। इनमें सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश सिंह भदौरिया ने नामांकन कराया है। वहीं श्रीनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू त्यागी ने नामांकन पत्र जमा किया है। धौरहरा से भाजपा प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचे, लेकिन फार्म में लिपिकीय त्रुटि के चलते नामांकन पत्र जमा नहीं कर सके। अन्य विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों ने 80 नामांकन पत्र खरीदे हैं, जो शुक्रवार को जमा करेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में विभिन्न कक्षों में प्रत्याशियों के लिए नामांकन स्थल बनाए हैं, जहां पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मेन गेट से केवल प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों को ही अंदर आने की अनुमति है। जबकि पीछे के गेट से कर्मचारियों समेत आम लोग प्रवेश कर सकते हैं। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन जमा करने के लिए समय निर्धारित है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा से निवर्तमान विधायक योगेश वर्मा दोपहर बाद अपने प्रस्तावकों सहित नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे। इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नरेश सिंह भदौरिया ने भी नामांकन पत्र जमा किया है, जो मूल रूप से गोला क्षेत्र के गांव बघमरा पोस्ट घरथनियां के निवासी हैं। नरेश सिंह पहले भी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर विधानसभा (आरक्षित अनुसूचित जाति) से निवर्तमान भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने नामांकन पत्र जमा किया है। सभी प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों सहित नामांकन स्थल पहुंचे थे। सभी ने सादगी पूर्वक नामांकन पत्र जमा किए। कोविड प्रोटोकाल के चलते इस बार प्रत्याशियों के साथ जुलूस की तरह समर्थकों की भीड़ नहीं जुटी।
योगेश के पास 8.21 लाख नकद, पत्नी के पास 1.21 लाख
सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा एमए हैं। दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 8 लाख, 21 हजार, 561 रुपये की नकद हैं और उनकी पत्नी नीलम वर्मा के पास भी एक लाख, 21 हजार, 551 रुपये की नकदी है। पांच बैंक खातों में करीब 15 लाख रुपये जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी के तीन बैंक खातों में भी करीब आठ लाख रुपये जमा हैं। बचत पत्र, एलआईसी समेत विभिन्न मदों में करीब 25 लाख का निवेश है, जबकि पत्नी का भी करीब पांच लाख से अधिक का निवेश है।
योगेश के पास करीब नौ लाख कीमत की इनोवा क्रिस्टा कार और दो ट्रैक्टर हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास करीब सात लाख कीमत की स्कार्पियो कार है। योगेश के पास 2.25 लाख कीमत का 50 ग्राम सोना है, तो उनकी पत्नी के पास 13.50 लाख कीमत का 350 ग्राम सोना है। योगेेश के पास 2.62 करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि पत्नी के नाम 39.92 लाख की संपत्ति है। अपराधिक इतिहास शून्य है।
मंजू के पास 1.87 लाख नकद, पति के पास 1.60 लाख
श्रीनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू त्यागी एमए बीएड हैं। शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 1.87 लाख नकद हैं, जबकि उनके पति अतुल प्रकाश त्यागी के पास 1.60 लाख रुपये हैं। विभिन्न बैंकों में करीब 44 लाख रुपये जमा हैं, जबकि इनके पति के खातों में भी करीब सात लाख रुपये जमा हैं। इनकी आश्रित काव्या के नाम भी करीब डेढ़ लाख रुपये जमा हैं। म्यूच्यूल फंड में 20 लाख रुपये निवेश हैं, जबकि एलआईसी में दो लाख निवेश है।

मंजू के पास करीब नौ लाख कीमत की टाटा सफारी कार व तीन लाख कीमत का मारुति कार है, जबकि इनके पति के पास 3.50 लाख कीमत की जीप व चार लाख कीमत का ट्रैक्टर है। मंजू के पास करीब 40 लाख कीमत का एक किलोग्राम सोना है और 50 हजार कीमत का एक किलोग्राम चांदी है। जबकि इनके पति के पास 40 हजार कीमत का 10 ग्राम सोना है। मंजू के पास 65.37 लाख कीमत की अचल संपत्ति है, जबकि इनके पति के नाम 90.11 लाख कीमत की अचल संपत्ति है।

नामांकन पत्र दाखिल करती भाजपा प्रत्याशी मंजू त्यागी

नामांकन पत्र दाखिल करती भाजपा प्रत्याशी मंजू त्यागी- फोटो : LAKHIMPUR

नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा

नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed