फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three areas of Palia are affected by the fear of leopard and tiger

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए और बाघ की दहशत से पलिया के तीन इलाके प्रभावित

Thu, 17 Jul 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three areas of Palia are affected by the fear of leopard and tiger
संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा में बाघ के हमले में मृत बछडा। संवाद
पलियाकलां। यहां के तीन क्षेत्रों के ग्रामीण इस समय तेंदुए और बाघ के आतंक से दहशत में हैं। लगातार बाघ व तेंदुए की हो रही आमद से लोगों में भय है। इसके कारण शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं।
विज्ञापन


पलिया क्षेत्र के मकनपुर में बीते कई दिनों से एक तेंदुआ बराबर दिख रहा है। बीती देर शाम भी मकनपुर के श्मशान घाट के पास तेंदुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया था। बताया जाता है कि उक्त तेंदुआ मकनपुर, देवीपुर, फुलवरिया आदि गांवों के आसपास लगातार देखा जा रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

ये तेंदुआ कुछ दिन पूर्व ही मकनपुर के सिख किसान के घर के बाहर बंधी बछिया को घायल कर चुका है। पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह व डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज अपनी टीमों के साथ कांबिंग कर रहे हैं और तेंदुए की लोकेशन को ट्रेस करने के लिए कैमरे आदि लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपूर्णानगर। वन रेंज के मुरारखेड़ा में एक बाघ ने बछड़े पर हमला बोल उसे मार डाला। अमरीक सिंह का बछड़ा घर के बाहर सड़क किनारे बंधा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे गन्ने के खेत से निकला बाघ उसे खींचकर दूसरी तरफ गन्ने के खेत में लेकर चला गया और यहां बछड़े को मारकर बाघ उसके पिछला हिस्सा खा गया। इस बारे में संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि मुरारखेड़ा में पगचिह्न देखकर तेंदुआ होना प्रतीत हो रहा है, फिर भी लोगाें को सतर्क रहने को कहा गया है।

मझगईं। जंगल से सटे बेला कलां गांव में विजेंद्र भार्गव के खेत में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा और उसकी फोटो भी कैमरे में कैद की। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ बीते कई दिनों में इस क्षेत्र के दर्जन भर पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। वह आसपास के गांवों में भी लगातार दिख रहा है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।

उधर, त्रिलोकपुर के मजरा लोकनपुरवा में भी बृहस्पतिवार सुबह चार बजे गांव निवासी रामतीरथ ने बताया कि उसके घर सभी लोग सो रहे थे, लेकिन अचानक तेंदुआ घुस आया और चारपाई पर चढ़ गया। यह देख नींद खुलने के बाद सभी ने शोर मचाया और आसपास के लोगों के आ जाने से तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया।

संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा में बाघ के हमले में मृत बछडा। संवाद

संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा में बाघ के हमले में मृत बछडा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed