{"_id":"5f34333e8ebc3e3cd06ded39","slug":"three-accused-arrested-for-killing-cattle-in-cattle-fourth-absconding-lakhimpur-news-bly4160736185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशु की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा फरार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में मंगलवार को गोमांस मिलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि चौथा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में एसपी सत्येंद्र कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभारी निरीक्षक समेत चार लोगों को निलंबित कर दिया।
थाना क्षेत्र के खंभारखेड़ा गांव के पूरब में एक गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु का मांस मिला था, जिस पर पुलिस ने उमरपुर के चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हिंदू संगठनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इस पर निरीक्षक अपराध राजवीर सिंह ने बेहजम चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह, एसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर थाना क्षेत्र के पैला निवासी मुजीब, सुनौरी निवासी नौशाद और खड़कपुर निवासी फिरोज अली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथा आरोपी छोटे पुत्र सद्दीक निवासी महमदपुर थाना मोहम्मदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से छुरी और कुंदा भी बरामद किया है।
इधर, इस मामले में पकड़े गए चार आरोपियों में से एक आरोपी के पुलिस कस्टडी से फरार होने के मामले में एसपी सत्येंद्र कुमार ने कड़ी रुख अपनाया। उन्होंने कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक(अपराध) राजवीर सिंह, एसआई विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी विनोद तिवारी और आरक्षी मोहर्रिर रियाज अहमद को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि गोवंशीय पशु की हत्या किए जाने के मामले में नीमगांव पुलिस ने लापरवाही बरती, जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच सीओ मोहम्मदी को सौंपी है।