{"_id":"6a25b45d021d9578c70c605b","slug":"thieves-ransacked-three-houses-in-one-night-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177011-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक ही रात में चोरों ने तीन घर खंगाल डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक ही रात में चोरों ने तीन घर खंगाल डाले
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान-संवाद
फरधान। गांव मूडाबुजुर्ग में चोरों ने तीन घरों से नकदी, जेवर और बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगोपाल गिरि ने बताया कि परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। सुबह उठने पर कमरों के ताले खुले मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोर पीछे की दीवार में लगी खिड़की की जाली काटकर घर में घुसे और नकदी, कपड़े व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
पंकज शुक्ला के घर से पांच हजार रुपये नकद, जेवर और बर्तन चोरी हो गए। गांव के ही मुकेश गिरि के घर से भी नकदी, जेवर और बर्तन चोरी किए गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसओ निराला तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरी के खुलासे और रोकथाम के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।