फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There will be power cut for seven hours from today till 25th February

Lakhimpur Kheri News: आज से 25 फरवरी तक सात घंटे होगी बिजली कटौती

Mon, 19 Feb 2024 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
There will be power cut for seven hours from today till 25th February
लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत शहर में नए बिजली तारों का जाल बिछाया जा रहा है। कार्यों को लेकर विभाग ने आज से 25 फरवरी तक सात घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी किया है। किस मोहल्ले में कब और कितने समय की कटौती रहेगी, इसकी सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी कटौती रोस्टर के अनुसार, सोमवार को मोहल्ला नई बस्ती, द्वारिकापुरी, दुर्बल आश्रम के पास, महाराज नगर, बुखारी टोला, शिवकालोनी, वीआरसी विद्यालय छाउछ, गोटैयाबाग, पटेल नगर, गंगोत्री नगर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कटौती रहेगी। 20 फरवरी को आयुष नर्सिंग होम के पास नई बस्ती, शिवपुरी, गोशाला बाबू राम सराफ नगर, विकास भवन के सामने हनिया टोला रामनगर, छाउछ चौराहा, राजगढ़, विधायक मंजू त्यागी वाली गली, गंगोत्री नगर में बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन

21 फरवरी को नई बस्ती, बहादुरनगर, नौरंगाबाद द्वारकापुरी फतेहपुर बगिया, रोजा टोला, निकट बीआरसी विद्यालय छाउछ, हर्ष राही ढाबा के पास, केपी बैंक्वेट हाल गोला रोड, 22 फरवरी को छाउछ, सुंदर नगर, पंजाबी कॉलोनी, शांति धर्मार्थ अस्पताल के पास, नई बस्ती, आवास विकास, दुर्बल आश्रम, शिवपुरी, प्यारेपुर, रत्तासराय में बिजली किल्लत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 को छाउछ चौराहा, ऋषि आश्रम, लालपुर स्टेडियम, आयुष नर्सिंग होम के पास, महाराज नगर द्वारकापुरी निर्मल आश्रम नौरंगाबाद शांति धर्मार्थ अस्पताल के पास, मदरसा डीहपुर, 24 को आवास विकास, नई बस्ती, पंजाबी कॉलोनी, पटेल नगर, महेंद्र तिवारी छाउछ, लालपुर स्टेडियम शिवपुरी, निकट दुर्बल आश्रम, प्यारेपुर, रोजा टोला में लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

25 फरवरी को नगर पालिका के पास, महाराज नगर, द्वारकापुरी, निर्मल आश्रम अर्जुनपुरवा, रता सहाय, प्रधान चक्की ऋषि आश्रम, सुमित्रा मोटर्स, पिपरिया शिव मंदिर, नौरंगाबाद में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed