फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was rain with storm in the morning, humidity made people miserable throughout the day

Lakhimpur Kheri News: सुबह आंधी के साथ हुई बारिश, दिनभर उमस ने किया बेहाल

Tue, 20 May 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
There was rain with storm in the morning, humidity made people miserable throughout the day
बारिश से तर हुईं सड़कें। ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और आंधी-बारिश को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट का असर मंगलवार सुबह देखने को मिला। सुबह तेज आंधी के साथ ही जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी असर दिखाने लगी और उमस भारी गर्मी से लोग बेहाल दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार को आंधी के साथ ओलावृष्टि, आंधी के साथ बिजली चमकने और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा था। इसके चलते सुबह यहां तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई, हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 26 मई तक बिजली चमकने और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी कर रखा है।
विज्ञापन





आंधी-पानी से दर्जनों पेड़ गिरे, बिजली व्यवस्था ध्वस्त
मितौली। क्षेत्र में मंगलवार सुबह आई तेज आंधी-पानी की वजह से कस्ता से सीतापुर को जाने वाले मार्ग पर दर्जनों पेड़ गिर गए। पिपरझला चौकी के पास विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से कई खंभे गिर गए। काफी देर तक आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मितौली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। कस्ता क्षेत्र में सीतापुर को जाने वाले मार्ग के किनारे खड़े बबूल, शीशम, व सागौन के कई पेड़ मार्ग गिर गए। इससे आवागमन काफी देर तक बाधित। वन विभाग के लोगों ने मार्ग को खाली कराया। आंधी की वजह से पिपरझला में कई बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। संवाद





बारिश से मौसम हुआ सुहाना, फसलों को पहुंचा लाभ
बेहजम खीरी। मंगलवार सुबह हुई बारिश से गन्ने की फसल को लाभ पहुंचा है। तेज आंधी के साथ बड़ी-बड़ी बूंदों से झमाझम बारिश होने लगी। छोटे-छोटे ओले भी गिरे। लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। दोपहर में धूप रही और हल्की-हल्की हवा चलती रही। संवाद

बारिश से तर हुईं सड़कें। ग्रामीण

बारिश से तर हुईं सड़कें। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed