फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was a stampede after seeing the tiger, the watcher fell and got injured

Lakhimpur Kheri News: बाघ देख मची भगदड़, वॉचर गिरकर चोटिल

Sun, 27 Apr 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
There was a stampede after seeing the tiger, the watcher fell and got injured
वन विभाग के दरोगा को बाघ देखने की जानकारी देता वाचर आशीष।वन विभाग
सिकंदराबाद। बेहजम बीट के गांव बैबहा में रविवार सुबह बाघ दिखने से भगदड़ मच गई। राहगीर बाइक छोड़कर भागने लगे तो मौके पर भीड़ जुटने लगी। पास में मौजूद वॉचर ग्रामीणों के साथ बाघ को देखने पहुंचे तो उसके गुर्राने पर सभी भाग खड़े हुए। भागदौड़ में एक वॉचर जख्मी हो गया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

मैगलगंज रेंज की बेहजम बीट के गांव बैबहा में आबादी के करीब और सिकंदराबाद कस्ता मार्ग किनारे एक सप्ताह से बाघ चहलकदमी कर रहा है। कई बार ग्रामीणों ने उसे देखा है। इसका एक वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया था। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद मैगलगंज के रेंजर कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को टीम के साथ जाकर कैमरे लगवाए थे।
विज्ञापन

ढाबा संचालक अजय मिश्र ने बताया कि रविवार सुबह एक राहगीर बाइक छोड़कर चिल्लाता हुआ भागा तो अन्य ग्रामीण भी उसकी ओर दौड़ पड़े। हमारे ढाबे से मनोज भी दौड़ा। साथ में वॉ़चर आशीष और कुलदीप भी पहुंच गए। देख ही रहे थे कि बाघ गुर्राकर दौड़ा तो सभी भाग पड़े। भगदड़ में कुलदीप जख्मी हो गए। सूचना पाकर वन दरोगा उमेश वर्मा और लकी सिंह पूरी टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम बैबहा और आसपास के खेतों में पगचिह्न देखकर लोकेशन ट्रेस कर रही है। कैमरे और लगवाए जा रहे हैं, लोकेशन का पता चलते ही पिंजरा लगवाया जाएगा। -कृष्ण कुमार, रेंजर मैगलगंज रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed