{"_id":"64fb62ed935bf620aa0b51fc","slug":"there-was-a-lot-of-religious-events-on-shri-krishna-janmashtami-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-5370-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रही धार्मिक आयोजनों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रही धार्मिक आयोजनों की धूम
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान भजन सुनाता कलाकार
लखमपुर खीरी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रातभर जारी रही। बृहस्पतिवार आधी रात के मंदिरों और घरों में कृष्ण जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। लोगों ने घरों और मंदिरों में मनमोहक झांकियां सजाईं। रात के 12 बजते ही घंटा घड़ियाल और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य होने के बाद भी अल सुबह तक भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा।
शहर के इस्कॉन मंदिर में देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम जारी रहा। शुक्रवार को जन्माष्टमी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण विधायक योगेश वर्मा ने किया। शहर के अन्य मंदिरों में आयोजनों की धूम रही।
गोला गोकर्णनाथ में खुटार रोड पर मनोहारी कला केंद्र परिवार के मंच पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर खाटू श्याम संकीर्तन मंडल पूरनपुर की टीम ने जागरण पेश किया। रात में भगवान श्रीकृष्ण की सजीव झांकी दिखाई गयी। प्रसाद वितरण किया गया। रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
कोतवाली में सांसद रेखा वर्मा ने किया पूजन
पसगवां। कोतवाली में सांसद रेखा वर्मा, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने पूजन-अर्चन किया। उनके साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जंगबहादरगंज के श्रीश्याम परिवार ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। पटाखे वाली गली के सामने स्थित श्रीबालाजी शिव नारायण मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारो,फूलो और लाइटों से सजाकर पूजन-अर्चन किया गया। संवाद
चीनी मिल में हुई लड्डू गोपाल की पूजा
बिजुआ। बृहस्पतिवार रात गुलरिया चीनी मिल में लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर चीनी मिल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिल परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आकर्षक ढंग से पंडाल सजाकर मनाया गया। रात 12 बजे चीनीमिल महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने लड्डू गोपाल को दुग्ध स्नान कराकर मेवा मिष्ठान से भोग लगाकर प्रसाद वितरण कराया गया। यहां आकर्षक झांकी भी सजाई गई। संवाद
अंधेरे में मना जन्माष्टमी का त्योहार
खमरिया। कस्बा में जन्माष्टमी की धूम रही, लेकिन शाम को ही लाइट चली गई। ऐरा चीनी मिल के परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर आकर्षक झांकियों के साथ धूम धाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। जबकि, पहली बार बने थाने में भी थाना प्रभारी अजय राय की पहल पर जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मना। शाम सात बजे से गई बिजली दोपहर तक भी बहाल नहीं हो पाई। इससे ग्रामीणों में रोष रहा। बिजली कर्मचारियों ने फोन तक नहीं उठाया। संवाद