{"_id":"6ab956ad5e332ee67a0027bb","slug":"the-court-resonated-with-shabad-kirtan-in-thath-nanaksar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-186138-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ठाठ नानकसर में शबद-कीर्तन से गूंजा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ठाठ नानकसर में शबद-कीर्तन से गूंजा दरबार
Sun, 27 Sep 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा ठाठ नानकसर में मौजूद संगत।स्रोत: ग्रामीण
बिजुआ। पड़रियातुला स्थित ठाठ नानकसर गुरुद्वारा साहिब में चल रहे तीन दिवसीय सालाना महासमागम के दूसरे दिन रविवार को बारिश के बीच बड़ी संख्या में संगत पहुंची। श्रद्धालुओं ने दीवान में शामिल होकर गुरु चरणों में माथा टेका। शबद-कीर्तन और गुरबाणी से गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा।
दीवान में रागी एवं ढाडी जत्थों ने गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने संगत को गुरवाणी और गुरु इतिहास से जोड़ा। संगत ने एकाग्रचित होकर गुरवाणी का श्रवण किया और गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा प्रकट की।
महासमागम में शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से भी श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद दूर-दराज से संगत के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इससे गुरुद्वारा परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा।
विज्ञापन
महासमागम के दौरान गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर लगातार चल रहा है। पड़रियातुला और आसपास के क्षेत्र में महासमागम को लेकर विशेष उत्साह है। सोमवार को भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।