फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was 5 mm rain in the city and 10.35 mm rain in the entire district

Lakhimpur Kheri News: शहर में पांच तो जिलेभर में 10.35 एमएम हुई बारिश

Tue, 02 Sep 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
There was 5 mm rain in the city and 10.35 mm rain in the entire district
गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जलभराव में फंसा बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को पूरा दिन होती रही। बारिश की वजह से मौसम तो सुहाना हुआ, लेकिन कई सड़कों पर पानी भर गया। सड़के भीगी होने से दोपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए लोग रेनकोट व छाता लगाकर बचाव करते नजर आए।

रुक-रुककर हुई बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल दी। नालियां चोक होने की वजह से शहर की रोडवेज बस अड्डा रोड, तहसील रोड, गंगोत्री नगर, नई बस्ती सहित कई सड़कों व मोहल्लों में पानी भर गया। इससे लोगों को निकलने में दिक्कतों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार शाम से शुरू हुई बारिश रविवार को भी होती रही। शहर में पांच एमएम, जबकि पूरे जिले में 10.35 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
24 घंटे में क्षेत्रवार दर्ज की गई बारिश
सदर :: 5 एमएम
धौरहरा :: 3 एमएम
निघासन :: 20.4 एमएम
मोहम्मदी :: 13 एमएम
औसत वर्षा :: 10.35 एमएम
------------------------------------------------------------------
बारिश से शहरों में हुआ हुआ जलभराव, बढ़ी परेशानी


लखीमपुर। जिले में रविवार से हो रही बारिश से जहां फसलों को लाभ हुआ है, वहीं तराई वाले क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। जल निकासी की व्यवस्था बदतर होने के कारण कई शहरों में भी जलभराव हो गया है। इससे लोगाें की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

मोहम्मदी। बारिश से धान और गन्ना की फसल के बहुत लाभकारी साबित हुई। स्कूल आने वाले बच्चों शिक्षकों रोज आने जाने वाले मजदूरी पेशा करने वालों को काफी दिक्कतें हुई। कस्बे में कई जगहों पर जलभराव हो गया।
गोला गोकर्णनाथ।
भारी बारिश में कॉरिडोर परिक्षेत्र में इस कदर जल भराव हो गया, कि झरने की तरह बारिश के गंदे पानी की धार गोकर्ण तीर्थ में बहने लगी। चीनी मिल गेट से मिल के डायवर्जन मार्ग अंबेडकर तिराहा, शिवम चौराहा, होते हुए सिनेमा मार्ग से नानक चौकी तक सड़कों में नहर की तरह तेज बहाव की धार बहने लगी। इसमें वाहन भी फंसे। अर्जुन नगर कॉलोनी, भारत भूषण कॉलोनी, वीर अब्दुल हमीद मार्केट, नीची भूड, गुप्ता कालोनी, कुम्हारन टोला, मंगला देवी मंदिर मार्ग सहित कमोबेश शहर के सभी निचले इलाकों में बरसात में हालत खराब रहे। भारत भूषण कॉलोनी, सिनेमा मार्ग, तीर्थ परिक्षेत्र सहित तमाम घरों व दुकानों में जल भराव हो गया।


ममरी। कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में घुटनों तक पानी भर जाने से निकास बंद हो गया है। जिधर देखो उधर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। हेड मास्टर विजयपाल वर्मा का कहना है, कि विद्यालय में पानी का निकास नहीं होने की वजह से यह दिक्कत उत्पन्न हुई है। बच्चों ने स्कूल आना बंद कर दिया है। पानी रसोई घर तक जा पहुंचा है। इससे मिड डे मील बनना बंद हो गया है। यही हालत लगभग सभी स्कूलों की हो गई है। गांव की गलियों में कीचड़ हो गया है।

संसारपुर। गोला खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे संसारपुर गांव जाने वाले मार्ग पर दो दिन हुई जोरदार बारिश से सोमवार को जलभराव हो गया। इससे बाइक और अन्य वाहन चालकों को जलभराव की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। अशोक गुप्ता, राहुल मौर्य, त्रिवेश मौर्य, राकेश जायसवाल, कल्लू जायसवाल आदि ने बताया कि नालियां चोक होने के कारण यहां जल भरा हो जाता है जो नेशनल हाईवे तक बना रहता है ग्रामीणों ने नालियां साफ कराए जाने की मांग की है।

गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जलभराव में फंसा बाइक सवार। संवाद

गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जलभराव में फंसा बाइक सवार। संवाद

गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जलभराव में फंसा बाइक सवार। संवाद

गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जलभराव में फंसा बाइक सवार। संवाद

गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जलभराव में फंसा बाइक सवार। संवाद

गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जलभराव में फंसा बाइक सवार। संवाद

गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जलभराव में फंसा बाइक सवार। संवाद

गोला के मिल डायवर्जन मार्ग पर जलभराव में फंसा बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article