फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There rimjhim rain season came in several hours hydration

कई घंटे हुई रिमझिम बारिश से मौसम में आई तरावट

Sat, 01 Aug 2015 06:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 01 Aug 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
There rimjhim rain season came in several hours hydration
करीब एक पखवाड़े बाद सावन के पहले दिन हुई रिमझिम बारिश से मौसम में तरावट आ गई। तापमान में गिरावट आने से पिछले 15 दिनों से कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि हल्की बारिश होने से खेती किसानी को ज्यादा फायदा नहीं हुआ है लेकिन सूख रही फसलों में हरियाली लौट आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, शनिवार सुबह करीब चार बजे से जो बारिश शुरू हुई वह 11 बजे तक जारी रही। रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सुबह बारिश जारी रहने से कुछ घंटो के लिए जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। बच्चों को स्कूल कॉलेज जाने में दिक्कत हुई। सुबह करीब 10 बजे बारिश जारी रहने से लोगों को अपने काम पर जाने में देरी हुई। दोपहर बाद बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। शहर में रिमझिम बारिश तो जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के पहले दिन बारिश शुरू होने से लोगों को उम्मीद बंधी है कि सावन सूखा नहीं जाएगा और अच्छी बारिश होगी। पिछले 15 दिनों में बारिश न होने से फसलें सूखने के साथ किसानों के चेहरे भी मुरझाने लगे हैं। शनिवार को बारिश होने से फसलों में हरियाली लौटने के साथ ही किसानों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed