फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is a possibility of Kharra and Bhunga disease in mango blossom

Lakhimpur Kheri News: आम के बौर में खर्रा और भुनगा रोग लगने की आशंका

Sat, 08 Mar 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of Kharra and Bhunga disease in mango blossom
बांकेगंज में आम के पेड़ में लगा बौर। स्त्रोत-संवाद।
बांकेगंज। फलों के राजा कहे जाने वाले आम के बाग इस साल बौर से लदे हुए हैं। इससे बीते साल के सापेक्ष इस साल आम की अच्छी आमद की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन बदले मौसम के बीच किसानों को सतर्क रहने जरूरत है।
विज्ञापन

आम के बौर में इन दिनों खर्रा और भुनगा जैसे रोग लगने की आशंका बढ़ी है। जिसे देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की विशेष देखभाल की नसीहत दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में करीब 50 किसान ऐसे होंगे, जो आम की बागवानी करते हैं। फाल्गुन मास के चढ़ते ही आम के पेड़ों पर खूब बौर लदे हुए हैं। पेड़ों को देखकर किसान जहां उत्साहित है, वहीं इस बार आम की ज्यादा पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला है और हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इससे आम के बौर को नुकसान होने की आशंका को बल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि बौर में खर्रा रोग लगता है। इसमें बौर सूख जाते हैं। इससे उनमें दाने नहीं पड़ते। यदि बौर सूखने लगे तो विशेषज्ञों की सलाह पर घुलनशील गंधक पांच से दस फीसदी का घोल बनाकर छिड़काव करें। इसी तरह भुनगा रोग से बचाव के लिए डाईमेथ्लेट या रोगार दवा दो मिली लीटर का एक लीटर पानी में घोल बनाकर उसे छिड़काव करें। इससे रोग नहीं लगेगा।

पेड़ पर न चढ़ें चींटियां... लगाएं गेरू का लेप
आम के बौर को कभी-कभी चींटियां नुकसान पहुंचाती हैं। इससे किसान चिंतित रहते हैं। ये चींटियां पेड़ पर न चढ़ सकें, इसके लिए किसान एक किलो गेरू, दो लीटर जला मोबिल व ढाई सौ ग्राम चूना मिलाकर तने पर लेप लगाकर छोड़ दें। इससे चींटियां पेड़ पर नहीं चढ़ पाएंगी और उत्पादन अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed