फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The wait is over, the gates of Dudhwa National Park have opened

खत्म हुआ इंतजार, खुल गए दुधवा नेशनल पार्क के द्वार

Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, the gates of Dudhwa National Park have opened
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र का शुभारंभ सोमवार को किया गया। लखनऊ से आए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव (पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ) पवन कुमार शर्मा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर दुधवा के नए पर्यटन सत्र का आगाज कराया। इसके बाद सैलानियों को हरी झंडी दिखाकर जिप्सियों से पार्क भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे से पूजा शुरू हुई। इसके बाद करीब दस बजे प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव (पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ) पवन कुमार शर्मा ने फीता काटकर पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने सैलानियों को पार्क भ्रमण कराने के लिए ले जाने वाली जिप्सियों को भी हरी झंडी दिखाकर जंगल भ्रमण के लिए रवाना किया। अधिकारियों के साथ पीसीसीएफ ने भी जंगल के प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया। इस दौरान अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रोजेक्ट टाइगर कमलेश कुमार, वन निगम के महाप्रबंधक केके सिंह, एफडी संजय पाठक, डीडी दुधवा कैलाश प्रकाश, आईएफएस डॉ अनिल कुमार पटेल समेत सभी रेंजों के रेंजर, वन दरोगा व समस्त वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

सोसाइटी के बच्चों ने सजाई आकर्षक रंगोली
दि नेचर सोसाइटी के अध्यक्ष शेखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में नाजरून निशा, विक्रम कुमार, अर्पित शर्मा, चंचल गुप्ता, ममता शर्मा, निधि, आदित्य आदि ने पार्क के पर्यटन परिसर व पर्यटन परिसर के मुख्य द्वार पर आकर्षक रंगोली सजाई। इसकी सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और पुरुष गाइड उत्साहित
दुधवा के आगाज पर महिला और पुरुष गाइड काफी उत्साहित दिखे। गाइड रंजीत सिंह, कुशल गुप्ता, इमरान खान, अनीश खान, तौफीक, अनीश, पवनराज, महेंद्र, सलमान के साथ ही महिला गाइड सुलोचना, निधि, घुमनी, गायत्री, मनीषा, अनुरूपा, देवकी, रीति, जागृति आदि ने बताया कि बाढ़ के बाद शुरू हुए पर्यटन सत्र से उनको बहुत आस है। उम्मीद है कि भारी संख्या में सैलानी इस पर्यटन सत्र में आकर पार्क का भ्रमण करेंगे।
हथिनियों के बीच आकर्षक का केंद्र रही दुर्गा
उद्घाटन के अवसर पर दुधवा की हथिनी गंगाकली, रूपाकली के अलावा नन्ही दुर्गा को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जो सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। हथिनी के साथ लोकल स्तर पर आए सैलानियों ने जमकर तस्वीरें खींची। वहीं अधिकारियों ने भी हथिनियों के साथ फोटो खिंचवाई।
फोटो प्रदर्शनी भी रही आकर्षण का केंद्र
दुधवा नेशनल पार्क में पाए जाने वाले दुर्लभ वन्यजीवों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें वन्यजीवों के नाम दर्ज थे और सैलानियों द्वारा यह प्रदर्शनी भी खूब छाई रही और उन्होंने इसकी भी फोटो अपने-अपने कैमरों में उतारी। प्रदर्शनी देखने के लिए सैलानी रोमांचित नजर आए और पक्षियों को उनके नामों से जाना व पहचाना।
हथिनियों को खिलाया गुड़, पिलाया पानी
पीसीसीएफ पवन कुमार शर्मा के साथ ही अन्य अधिकारियों ने मौके पर मौजूद गंगाकली, रूपाकली, दुर्गा हथिनियों को गुड़ खिलाया और उसके बाद पानी पिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।
पहले दिन के जंगल भ्रमण से नदारद रहे बाहरी सैलानी
पहले दिन पार्क का भ्रमण करने के लिए कोई भी बाहरी सैलानी नजर नहीं आया। लोकल स्तर के सैलानी ही दुधवा के पर्यटन परिसर में घूमते दिखे। जंगल भ्रमण भी लोकल बच्चों और लोगों को कराया गया। वन निगम के लोगों ने बताया कि शाम से सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू होगा। जिनका जंगल भ्रमण मंगलवार से शुरू होगा।
62 गाइड व 30 जिप्सी कराएंगी पार्क का भ्रमण
दुधवा नेशनल पार्क आने वाले सैलानियों को 62 गाइड जिसमें 49 दुधवा व 13 किशनपुर रेंज में सैलानियों को पार्क का भ्रमण कराएंगे। इसमें नौ महिला गाइड भी शामिल हैं जो दुधवा आने वाले सैलानियों को जंगल के बारे में विस्तार से जानकारियां देंगी। इसके अलावा 10 सरकारी गाड़ियों के अलावा 20 प्राइवेट जिप्सियां सैलानियों को पार्क का भ्रमण कराएंगी।
नेचर शॉप व शौचालय का किया उद्घाटन
पीसीसीएफ पवन कुमार शर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ इस पर्यटन सत्र से पहली बार दुधवा की ओर से लगाई जा रही नेचर शॉप का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। इस नेचर शॉप में दुधवा से संबंधित जैकेट, कैप के अलावा अन्य सामान सैलानियों को बेचा जाएगा। इसके अतिरिक्त स्वागत कक्ष के सामने बने नवनिर्मित शौंचालय का भी अधिकारियों द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

पिछले दो साल कोरोना काल के चलते दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों की आमद कम रही। लेकिन इस बार कोरोना काल से हटकर नए पर्यटन सत्र का उद्घाटन हुआ है। दुधवा आने वाले सैलानियों के लिए यहां का वातावरण देखना अच्छा लगेगा। हाथियों की सवारी के लिए अभी राइनो एरिया के रास्ते खराब हैं। उम्मीद है कि 10-15 दिनों में रास्ते सही होने के बाद हाथी राइडिंग से गैंडा दर्शन भी सैलानियों के लिए खोला जाएगा।
- पवन कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed