फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The video was deleted after giving assurance... Police station forgot to take action

Lakhimpur Kheri News: आश्वासन देकर डिलीट कराया वीडियो... कार्रवाई भूली चौकी पुलिस

Sun, 20 Sep 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 20 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The video was deleted after giving assurance... Police station forgot to take action
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की मिश्राना चौकी क्षेत्र में सट्टेबाजी और गांजा बिक्री का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक सट्टेबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उपनिरीक्षक शिल्पी शुक्ला वादी बनीं और अख्तर अली उर्फ अब्बा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टे की पर्चियों के अलावा 1950 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वाले मोहम्मद नदीम का आरोप था कि चौकी के एक सिपाही ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उससे वीडियो डिलीट करा दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद नदीम ने वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर डाल दिया था। उसका आरोप था कि हाथीपुर उत्तरी मोहल्ले में 25 साल से सट्टा खिलाने का कारोबार चल रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक सट्टे की पर्ची लिखते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

सीओ सिटी विवेक कुमार तिवारी ने मामले की जांच कराने और सिपाही की संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed