Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tunes of classical ragas were played, Kathak enthralled the audience

Lakhimpur Kheri News: सुरों ने छेड़ी शास्त्रीय रागों की तान, कथक ने बांधा समां

Mon, 02 Nov 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The tunes of classical ragas were played, Kathak enthralled the audience
कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए कलाकार। स्रोत: सूचना विभाग - फोटो : टूंडला में अहोई अष्टमी पर बच्चों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करते माताएं संवाद
लखीमपुर खीरी। धौरहरा तहसील के खमरिया खुर्द स्थित सैदापुर फार्म में रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से घराना संगीत समारोह आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ, मुंबई और बाराबंकी के कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, सूफी संगीत, वादन और कथक की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्राचीन कलाकारों की स्मृति में आयोजित समारोह में शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा की झलक दिखी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लखनऊ के वरिष्ठ गायक किशोर चतुर्वेदी ने भगवान गणेश की स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ''हेरी सखी मंगल गावो री'' और सूफी कलाम ''छाप तिलक सब छीनी'' प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। उनकी गायकी में शास्त्रीय और सूफी संगीत का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई की कथक नृत्यांगना नेहा सिंह मिश्रा ने आमद, चक्करदार परन, पद संचालन और भावपूर्ण हस्त संचालन के माध्यम से कथक की बारीकियां प्रस्तुत कीं। वहीं, बाराबंकी के तबला वादक अनिल मिश्रा की वादन प्रस्तुति ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया। उनके साथ ऑक्टोपैड पर विश्वजीत, ऑर्गन पर हर्षित मिश्रा और नाल पर हर्षित शुक्ला ने संगत की। कार्यक्रम का संचालन सुनील शुक्ला और समरीन सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed