फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tradition played by making the sound of hoo-hoo by pouring ballast in the ancient well

प्राचीन कुएं में गिट्टी डालकर हू-हू की आवाज कर निभाई परंपरा

Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
The tradition played by making the sound of hoo-hoo by pouring ballast in the ancient well
भूतनाथ मंदिर परिसर में प्राचीन कुएं पर पूजा करते श्रद्धालु।
बाबा भूतनाथ मंदिर पर लगा आस्था का मेला
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को भूतनाथ मंदिर पर आस्था और लोक संस्कृति का विशाल मेला लगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा भूतनाथ को बेलपत्र चढ़ाकर मनौती की गांठ बांधी और प्राचीन कुएं में गिट्टी डालकर हू-हू की आवाज निकालते हुए लोक परंपरा निभाई।
यह मेला जहां आस्था का प्रतीक है वहीं लोक संस्कृति का भी परिचायक है। यहां मेले में ऐसी वस्तुएं देखने को मिल जाती हैं, जो जिंदगी से बाहर से हो चुकी हैं या फिर कम देखने को मिलती हैं। मेले में लोगों ने रंग बिरंगी बांसुरी, तीर कमान और लाठी, पशुओं के गले में बांधे जाने वाले घंटा-घंटी, पसाई के चावल, लकड़ी के सामान में खासकर खटिया, मचिया (स्टूल), राखियां, हंसिया, खुरपा, खुरपी, चिलम, नारियल के खोल के हुक्के खरीदे, जो और जगह कम ही मिलते हैं।
विज्ञापन

वहीं खाने की चीजों में कंदमूल फल, जलेबी, दानेदार बर्फी और नारियल, रबा से बनी गड़बड़झाला मिठाई का स्वाद चखा। वहीं मेले में प्राचीन विशाल पीपल के चबूतरे पर खंजड़ी, हारमोनियम चिमटे की धुन पर ग्रामीण संगीत-भजन और उनकी धुन पर थिरकते ग्रामीण बुजुर्ग आकर्षण का केंद्र रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखो मेरी लाज बंसी बजाने वाले...
बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में जिला पीलीभीत बीसलपुर ईट गांव से आए श्रद्धालुओं ने अपने लोक संगीत से मेले में समां बांध दिया। हारमोनियम चिमटा और खंजड़ी बजाकर भजन गाते हुए राम अवतार, सकटे लाल, राम कुमार, ठाकुर दास, लक्ष्मण प्रसाद, ओमप्रकाश, रामगोपाल आदि बुजुर्ग कलाकारों ने अपने लोक संगीत से लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि वह करीब 20 वर्षों से भूतनाथ के मेले में भजन कीर्तन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed