फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tiger found dead in Maheshpur range had died due to infection in its wound

Lakhimpur Kheri News: महेशपुर रेंज में मृत मिले बाघ की घाव में संक्रमण से हुई थी मौत

Tue, 14 Jul 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 14 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The tiger found dead in Maheshpur range had died due to infection in its wound
फाइल फोटो-मृत बाघ।
बांकेगंज। महेशपुर वन रेंज के उदयपुर में 29 जून को घायल मिले बाघ की मौत घावों में गंभीर संक्रमण (बैक्टीरियल सेप्टीसीमिया) से हुई थी। इंडियन वेटेनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई), बरेली की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

महेशपुर रेंज के उदयपुर में 29 जून को उदयपुर निवासी कालीचरन पर हमला करने वाला बाघ गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम को सड़क पर घायल मिला था। सूचना पर डीएफओ साउथ खीरी तापस मिहिर पशु चिकित्सकों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उपचार की तैयारी शुरू कराई, लेकिन रात करीब नौ बजे बाघ की मौत हो गई। इसके बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए आईवीआरआई, बरेली भेजा गया।
विज्ञापन

डीएफओ साउथ खीरी तापस मिहिर ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में घावों में संक्रमण को ही मौत का कारण बताया गया है। रिपोर्ट में किसी वायरस या जहर के संकेत नहीं मिले हैं। वन विभाग पूरे मामले की निगरानी के साथ क्षेत्र में सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed