Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Thuthwa fair still reflects the royal era

Lakhimpur Kheri News: ठुठवा मेले में आज भी दिखती है राजशाही दौर की झलक

Mon, 23 Nov 2026 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The Thuthwa fair still reflects the royal era
मेले में सजने लगे झूले‌ व सर्कस।  संवाद
धौरहरा। जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर ईसानगर क्षेत्र में सरयू (घाघरा) नदी के किनारे लगने वाले ठुठवा मेले में आज भी राजशाही दौर की झलक दिखाई देती है। कभी यहां राजा अपने मित्र राजाओं के साथ शिविर लगाते थे। अब उनकी जगह विभिन्न राजनीतिक दलों के पंडाल सजते हैं। हालांकि, नदी किनारे श्रद्धालुओं का कल्पवास, स्नान और दान की परंपरा आज भी कायम है।
विज्ञापन

ईसानगर क्षेत्र कभी जांगड़ा राजाओं की राजधानी हुआ करता था। इन्हीं राजाओं ने सरयू नदी के किनारे कार्तिक पूर्णिमा पर शिविर लगाकर स्नान-दान की परंपरा शुरू की थी। उनके साथ आने वाले पहलवान कुश्ती में भी जोर आजमाते थे। राजतंत्र समाप्त होने के बाद भी मेले की परंपरा जारी रही। जांगड़ा वंश के वंशज और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा सरस्वती प्रताप सिंह भी मेले में शिविर लगाकर इस परंपरा को निभाते रहे।
विज्ञापन

राजा सरस्वती प्रताप सिंह के राजनीतिक जीवन से मेले का स्वरूप भी बदला। उनके दल का शिविर लगने के बाद दूसरे राजनीतिक दलों ने भी यहां पंडाल लगाने शुरू कर दिए। इस तरह ठुठवा मेला आस्था के साथ राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र भी बन गया। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान-दान करते हैं और नदी किनारे भंडारे भी आयोजित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जांगड़ा राजा रंजीत सिंह ने की थी शुरुआत
ईसानगर के जांगड़ा राजा रंजीत सिंह ने देवोत्थानी एकादशी पर नदी किनारे भगवान विष्णु की पूजा के बाद कार्तिक पूर्णिमा से मेले की शुरुआत की थी। धौरहरा के मिठाई व्यवसायी अशोक गुप्ता बताते हैं कि यह मेला करीब 400 साल पुराना है। बुजुर्गों के मुताबिक, राजा रंजीत सिंह के बाद उनके वंशज राजा भुवनेश्वरी प्रताप सिंह, राजा राजेंद्र प्रताप सिंह, राजा इंद्र बहादुर सिंह, राजा रघुराज प्रताप सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा सरस्वती प्रताप सिंह ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। अब प्रशासन की देखरेख में मेले का आयोजन होता है।
---------------
हलवाई समाज करता रहा है प्रबंधन
ठुठवा मेले की कोई स्थायी आयोजन समिति नहीं है। अशोक गुप्ता के मुताबिक, परंपरागत रूप से धौरहरा का हलवाई समाज मेले का प्रबंधन करता आ रहा है। ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए अब प्रशासन इसकी जिम्मेदारी निभाता है। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं।

मेले में बर्तन, फर्नीचर, कपड़े, बक्से, बख्खारी, हुक्के और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें लगती हैं। धौरहरा की मशहूर मिठाई खीर मोहन की खूब बिक्री होती है। इसे गांजर की शान माना जाता है।
--------------
श्रद्धालुओं के स्नान के लिए 20 से अधिक अस्थायी घाट बनाए गए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए फ्लड पीएसी और पुलिस बल नावों के साथ तैनात रहेगा।
-युगांतर त्रिवेदी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed