फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The team of Backward Classes Commission will visit the dThe team of Backward Classes Commission will visit the district today.istrict today.

Lakhimpur Kheri News: जिले में आज भ्रमण पर आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम

Tue, 29 Sep 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The team of Backward Classes Commission will visit the dThe team of Backward Classes Commission will visit the district today.istrict today.
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व सदस्य आज एक दिवसीय जिले के भ्रमण पर आएंगे। आयोग की टीम अन्य पिछड़ा वर्गों की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। साथ ही विकासखंड और ग्राम पंचायत का भी भ्रमण किया जाएगा। यह टीम पिछड़े वर्ग आरक्षण के आंकड़ों पर भी चर्चा करेगी।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग टीम के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामऔतार सिंह और सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और एसपी सिंह बुधवार सुबह नौ बजे शाहजहांपुर से रवाना होंगे, जो पूर्वाह्नन 11:30 बजे लखीमपुर पहुंचेंगे। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों के साथ पिछड़ा वर्ग के आंकड़ों पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक विकास भवन सभागार में अन्य पिछड़ा वर्गों की सामाजिक-आर्थिक व राजनीतिक स्थिति को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 3:30 से 4:30 बजे तक विकासखंड और ग्राम पंचायत का भ्रमण प्रस्तावित है। आयोग की टीम शाम 4:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। पिछड़ा वर्ग आयोग टीम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सीडीओ नोडल अधिकारी व जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को सह नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed