फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The students of class 12th took the exam on the OMR sheet

12वीं के छात्रों ने सराहा ओएमआर शीट पर परीक्षा कराना

Fri, 28 May 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:41 AM IST
सार

सीबीएसई बोर्ड : शिक्षक बोले, स्वकेंद्र परीक्षा से प्रभावित होगी परीक्षा की विश्वसनीयता
 

विज्ञापन
The students of class 12th took the exam on the OMR sheet

विस्तार

लखीमपुर खीरी। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर मंथन भी चल रहा है। कोरोना काल को देखते हुए ओएमआर शीट पर पेपर होने की संभावनाओं को बल मिल रहा है। इस तरह के पेपर पैटर्न को लेकर शिक्षक एवं छात्रों में खुशी है। मगर, शिक्षक स्वकेंद्र परीक्षा कराने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन

बोर्ड से संबंध स्कूलों के शिक्षक बताते हैं कि कोरोना ने पिछले साल पढ़ाई चौपट कर दी। इस साल भी कोरोना प्रकोप के चलते अब तक वार्षिक परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। शिक्षक बताते हैं कि समय काफी निकल गया है। ऐसे में बोर्ड कोविड को ध्यान में रखकर बोर्ड परीक्षा ओएमआर शीट पर कराने के लिए विचार विमर्श कर रहा है। ऐसे में पेपर को बहुविकल्पीय बनाने के साथ स्वकेंद्र पर परीक्षा कराकर वहीं कॉपी जांचने तक पर विचार हो रहा है। इसको लेकर छात्रों में तो खुशी है। मगर, शिक्षक इसके पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि इससे परीक्षा की विश्वसनीयता प्रभावित होगी।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड यदि परीक्षा ओएमआर सीट पर कराता है तो यह एक अच्छा निर्णय साबित होगा। अधिकांश प्रवेश परीक्षाएं ओएमआर शीट पर होती हैं। स्वकेंद्रीय परीक्षा में भी पारदर्शिता की कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरसिमरत सिंह, कक्षा 12
कोरोना काल की परिस्थितियों को देखते हुए होम बोर्ड परीक्षा कराना विद्यार्थियों के लिए ज्यादा सुरक्षित रहेगा। इससे हम सभी को दूर सेंटरों पर जाना नहीं पड़ेगा। इन हालातों में यात्रा करना भी मुश्किल है।
- अनन्या, कक्षा 12
स्वकेंद्र परीक्षा का निर्णय अच्छा फैसला है। कोरोना काल में सबसे महत्वपूर्ण है सुरक्षा। स्वकेंद्र पर इसका का पालन ज्यादा अच्छे से होगा। अपने विद्यालय में परीक्षा होने से छात्र का तनाव कम होगा और वह बेहतर प्रदर्शन कर सकेेंगे।

- हर्षित मिश्रा, कक्षा-12
ओएमआर सीट पर उतर लिखने का विकल्प प्रभावी हो सकता है। परंतु स्वकेंद्र परीक्षा एवं मूल्यांकन में पूर्ण पारदर्शिता होना संभव प्रतीत नहीं होता। यदि परीक्षा व मूल्यांकन स्वकेंद्र न होकर कुछ दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाकर पूर्व की भांति कराई जाए तो इसकी विश्वसनीयता, गुणवत्ता एवं गोपनीयता कायम रहेगी।
- आलोक मिश्रा प्रधानाचार्य श्रीराजेंद्र गिरी मेमोरियल एकेडमी गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed