फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The streets will be illuminated, the face of the city will also improve

Lakhimpur Kheri News: सड़कें होंगी रोशन, शहर का चेहरा भी निखरेगा

Wed, 07 Oct 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The streets will be illuminated, the face of the city will also improve
लखीमपुर खीरी। शहर के सुंदरीकरण को लेकर नगर पालिका ने दो प्रमुख मार्गों को डिजाइनर लाइटों से रोशन करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

संकटा देवी चौराहे से सदर चौराहा और सदर चौराहे से मेन रोड होते हुए आर्यकन्या चौराहे तक करीब 85 लाख रुपये की लागत से डिजाइनर बिजली के खंभे लगाए जाएंगे। दोनों मार्गों के दोनों ओर हर 20 मीटर की दूरी पर खंभे लगाए जाने हैं। प्रस्ताव पहले ही स्वीकृत हो चुका है। संकटा देवी मार्ग पर सड़क किनारे डिजाइनर पोल लगाने के लिए खोदाई शुरू कर दी गई है।
नगर पालिका के अनुसार, डिजाइनर पोल पर आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे दोनों प्रमुख मार्गों पर समान रूप से प्रकाश व्यवस्था रहेगी। रात के समय सड़कें बेहतर रोशनी से जगमगाएंगी। इससे शहर की खूबसूरती बढ़ने के साथ यातायात भी सुरक्षित होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

परियोजना के तहत सदर चौराहे से संकटा देवी चौराहे तक करीब 47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं सदर चौराहे से मेन रोड होते हुए आर्यकन्या चौराहे तक करीब 38 लाख रुपये की लागत आएगी। दोनों मार्गों पर कुल करीब 85 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों मार्गों पर अभी पर्याप्त रोशनी नहीं है। डिजाइनर पोल पर एलईडी लाइटें लगने के बाद प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों मार्ग शहर के महत्वपूर्ण रास्ते हैं। योजना पूरी होने के बाद रात में ये सड़कें आकर्षक रोशनी से जगमगाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed