फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The secretary made the payment even after being transferred and was suspended

Lakhimpur Kheri News: तबादले के बाद भी सचिव ने कर दिया भुगतान, किया निलंबित

Fri, 12 Dec 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 12 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The secretary made the payment even after being transferred and was suspended
लखीमपुर खीरी। तबादला होने के बाद भी सचिव ने प्रधान से मिलीभगत कर गलत तरीके से भुगतान कर लिया। जब यह मामला सीडीओ के संज्ञान में आया तो उन्होंने सचिव को निलंबित कराते हुए उसके साथ ही एडीओ पंचायत की भी जांच शुरू करा दी। साथ ही प्रधान को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


यह मामला पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिंगाही खुर्द का है। यहां तैनात पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार चौधरी का तीन दिसंबर को तबादला कर दिया गया था। तबादला होने के बाद भी सचिव ने प्रधान से मिलकर ग्राम निधि से भुगतान कर लिया। प्रारंभिक जांच में रात्रिकालीन समय में बाउचर तैयार कर निधि का दुरुपयोग करते हुए भुगतान निकलने की पुष्टि होने पर मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया की पलिया की ग्राम पंचायत सिंगाही खुर्द के सचिव को वित्तीय अनियमितता में निलंबित किया गया, जिसमें एडीओ पंचायत की भी भूमिका संदिग्ध है। ऐसे में सचिव के साथ ही एडीओ की भी जांच कराई जा रही है। फाइनल जांच के बाद मामले में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने बताया की इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। सीडीओ ने सख्त चेतावनी दी है कि वित्तीय पारदर्शिता पर किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं। दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
बिना तिथि लिखे भुगतान में लगाए बिल

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया करीब 29 लाख का भुगतान हुआ है, जिसमे एमबी के अलावा 16 से 17 हजार का अतिरिक्त भुगतान है। भुगतान में जो बिल बाउचर लगाए गए थे, कई में तिथि नहीं लिखी थी। ऐसे में गंभीर प्रकरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed