{"_id":"f30e20891b7ad00be73406d9f97adfb6","slug":"the-second-stage-of-the-nomination-process-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 30 Sep 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन गुरुवार और शनिवार को दाखिल किए जाएंगे, जबकि दो अक्तूबर को अवकाश के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम किंजल सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में ब्लाक कुंभी, बांकेगज, बिजुआ और फूलबेंहड़ में जिला पंचायत के 18 वार्डों के और बीडीसी सदस्यों के नामांकन होना है। इसके लिए पहली और तीन अक्तूबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जिसमें जिला पंचायत के लिए कलक्ट्रेट में, जबकि बीडीसी सदस्य के लिए ब्लाक मुख्यालय पर प्रात: आठ बजे से तीन बजे तक नामांकन दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी।
बांकेगंज। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के एक अक्तूबर से होने वाले नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गईं है। नामांकन पत्र गुरुवार प्रात: आठ से अपराह्न तीन बजे तक परिसर में बने अलग-अलग काउंटरों पर जमा किए जाएंगे। चुनाव व्यवस्थापक बीडीओ भूषण कुमार ने बताया कि मुख्यालय परिसर में न्याय पंचायत ग्रंट नंबर दस, मैलानी, रोशन नगर, वजीर नगर, अलीगंज, कुकरा और ग्रंट 18 के लिए सात अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पर्चा जमा करने के लिए बने काउंटरों पर संबधित न्याय पंचायतों के रिटर्निंग आफीसर प्रत्याशियों के दाखिल पर्चे जमा कर रसीद देंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच जमा होंगे। इसके लिए परिसर में लगे चार सीसी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी।
--
तीसरे दिन 110 सीटों के लिए कुल 591 पर्चे बिके
बांकेगंज। ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। नामांकन पत्र बिक्री प्रभारी शिव बालक गिरी ने बताया कि बुधवार तक 110 सीटों के लिए कुल 591 पर्चे बिक्री किए गए।